Home » बिज़नेस » PM Mudra योजना में बड़ा बदलाव, अब 10 नहीं 20 लाख तक मिलेगा लोन; पढ़ें

PM Mudra योजना में बड़ा बदलाव, अब 10 नहीं 20 लाख तक मिलेगा लोन; पढ़ें

PM Mudra Loan Scheme : बिजनेसमैन के लिए एक बड़ी खुशखबरी क्योंकि अब बिजनेस शुरू करना और भी आसान हो गया है। पैसे नहीं है तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि सरकार की एक ऐसी स्कीम है जो सिर्फ बिजनेस के लिए 20 लाख रुपये तक का लोन देती है। पहले इस योजना के तहत 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता था।

पीएम मुद्रा योजना के जरिए अब हो गया है बिजनेस शुरू करना आसान इसमें आप अप्लाई कर सकते है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में चार श्रेणियां है। हर श्रेणी को अलग अलग स्टेजेस के अनुसार विभाजन किया गया हैं।

राशि की कैटेगरी

लोन श्रेणी लोन राशि किसके लिए है
शिशु लोन ₹50,000 तक नए छोटे व्यवसाय (रेहड़ी, छोटी दुकान, टपरी आदि) शुरू करने वालों के लिए
किशोर लोन ₹50,001 से ₹5 लाख जिनका पहले से बिजनेस है और उसे बढ़ाना चाहते हैं
तरुण लोन ₹5 लाख से ₹10 लाख बिजनेस को बड़े स्तर पर विस्तार देने के लिए
तरुण प्लस लोन ₹10 लाख से ₹20 लाख जिन्होंने पहले तरुण लोन लिया और समय पर चुका दिया, और अब और विस्तार चाहते हैं

इतना लगेगा ब्याज

सरकार की इस योजना के बारे में सबसे खास बात ये है कि अगर आप शिशु लोन लेते हैं तो फिर इसके लिए आवेदन करने पर किसी भी तरह की कोई गारंटीया या गारंटर भी देना होता है। इसके अलावा, इसका कोई प्रोसेसिंग चार्ज भी नहीं है। एसबीआई की वेबसाइट के मुताबिक, ये EBLR से 3.25% ज्यादा या आमतौर पर 9 से 12 फीसदी तक है।

ऐसे करें अप्लाई

इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको पीएम मुद्रा योजना की वेबसाइट यानि https://www.mudra.org.in/ पर आप अप्लाई कर सकते हैं।

Read More : RBI का बड़ा फैसला, अब बैंक नहीं थोप पाएंगे कोई भी फालतू प्रोडक्ट; मिस-सेलिंग पर लगाई रोक

Written By : TAVISHI DEVRANI