Home » एक्सक्लूसिव » भवानीपुर में ममता 15 हजार वोटों से हारीं, सुवेंदु अधिकारी ने लगातार दूसरी बार दी मात

भवानीपुर में ममता 15 हजार वोटों से हारीं, सुवेंदु अधिकारी ने लगातार दूसरी बार दी मात

Mamata Banerjee  Bhabanipur:

Mamata Banerjee  Bhabanipur: 294 में से 179 सीटें जीतकर भाजपा आगे, सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर में ममता बनर्जी को 15 हजार से ज्यादा वोटों से हराया पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बड़ा प्रदर्शन करते हुए 294 में से 179 सीटें जीत ली हैं और 28 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं तृणमूल कांग्रेस को 61 सीटों पर जीत मिली है और वह 18 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस को इस चुनाव में सिर्फ दो सीटों पर जीत हासिल हुई है, जबकि एक सीट फालता पर 21 मई को दोबारा मतदान होना है।

भवानीपुर रही हॉट शीट

सबसे चर्चित मुकाबला भवानीपुर सीट पर रहा, जहां सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,114 वोटों के अंतर से हरा दिया। यह सुवेंदु के खिलाफ ममता की लगातार दूसरी हार मानी जा रही है, इससे पहले 2021 के विधानसभा चुनाव में भी वह नंदीग्राम सीट पर हार चुकी थीं।

Mamata Banerjee Bhabanipur: ममता ने दी प्रतिक्रिया 

हार के बाद ममता बनर्जी मतगणना पूरी होने से पहले ही काउंटिंग सेंटर से बाहर निकल गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। ममता ने इस पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए दोबारा काउंटिंग की मांग की है।

यह भी पढे़ : पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत, 200 पार सीटें; अधिकारियों को फाइलें सुरक्षित रखने का सख्त आदेश