Home » राष्ट्रीय » कोयला तस्करी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, बंगाल से दिल्ली तक छापे

कोयला तस्करी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, बंगाल से दिल्ली तक छापे

Mamata Banerjee
Spread the love

Mamata Banerjee: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोयला तस्करी और हवाला नेटवर्क से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। ईडी ने पश्चिम बंगाल में 6 और दिल्ली में 4 स्थानों पर एकसाथ छापेमारी की। यह कार्रवाई पीएमएलए के तहत की गई, जिसमें कई अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य खंगाले गए।

अनूप माजी के सिंडिकेट का खुलासा

ईडी की जांच में सामने आया है कि अनूप माजी के नेतृत्व में संगठित कोयला तस्करी सिंडिकेट ईसीएल के लीजहोल्ड क्षेत्रों से अवैध रूप से कोयला निकालता था। इस कोयले को बांकुरा, बर्धमान, पुरुलिया सहित कई जिलों की फैक्ट्रियों और प्लांट्स में सप्लाई किया जाता था। जांच एजेंसी के अनुसार, अवैध कोयले का बड़ा हिस्सा शाकंभरी ग्रुप की कंपनियों को बेचा गया।

Mamata Banerjee: हवाला नेटवर्क और आई-पैक से लेनदेन के संकेत

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि तस्करी से अर्जित धन को हवाला ऑपरेटरों के जरिए लेयरिंग किया गया। बयानों और दस्तावेजों से करोड़ों रुपये के लेनदेन में इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पैक) की भूमिका के संकेत मिले हैं।

जांच में बाधा का आरोप, ईडी का जवाब

छापेमारी के दौरान कुछ स्थानों पर तनाव की स्थिति बनी। ईडी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य पुलिस पर जांच में बाधा डालने तथा साक्ष्य हटाने का आरोप लगाया है। हालांकि, ईडी ने स्पष्ट किया कि कार्रवाई पूरी तरह सबूतों पर आधारित है और इसका किसी चुनाव या राजनीतिक पार्टी से कोई संबंध नहीं है। इस मामले में जल्द गिरफ्तारी संभव है।

ये भी पढ़ें… बेटी का अपहरण कर फरार हुए आरोपी बचाने आई मां पर जानलेवा हमला

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments