Home » पश्चिम बंगाल » सनातन को ‘गंदा धर्म’ बताने वाली ममता बनर्जी पर FIR दर्ज होते ही TMC में हड़कंप

सनातन को ‘गंदा धर्म’ बताने वाली ममता बनर्जी पर FIR दर्ज होते ही TMC में हड़कंप

Mamata Banerjee FIR: सनातन को ‘गंदा धर्म’ बताने वाली ममता बनर्जी पर FIR दर्ज होते ही TMC में हड़कंप

Mamata Banerjee FIR: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री Mamata Banerjee एक बार फिर बड़े विवाद में घिरती नजर आ रही हैं। सनातन धर्म को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान के बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले ने बंगाल की राजनीति में नया तूफान खड़ा कर दिया है। चुनावी झटके के बाद अब कानूनी और राजनीतिक दबाव भी लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है।सिलीगुड़ी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में अधिवक्ता रिंकी चटर्जी सिंह की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ममता बनर्जी ने सार्वजनिक मंच से हिंदू धर्म और सनातन पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।