Home » Technology » पलक्कड़ जिले से जुड़े तीन अंतरिक्ष यात्री, 15 जुलाई को ISS के लिए उड़ान भरेंगे अनिल मेनन

पलक्कड़ जिले से जुड़े तीन अंतरिक्ष यात्री, 15 जुलाई को ISS के लिए उड़ान भरेंगे अनिल मेनन

Kerala News:

Kerala News: केरल के पलक्कड़ जिले के लिए यह गर्व का पल है। इस जिले का संबंध अब एक साथ तीन अंतरिक्ष यात्रियों से जुड़ गया है। इनमें नासा के अंतरिक्ष यात्री डॉ. अनिल मेनन, उनकी पत्नी अन्ना मेनन और भारत के गगनयान मिशन से जुड़े एयर कमोडोर प्रशांत बालकृष्णन नायर शामिल हैं।

Kerala News: अनिल मेनन 15 जुलाई को ISS के लिए भरेंगे उड़ान-

भारतीय मूल के नासा अंतरिक्ष यात्री डॉ. अनिल मेनन 15 जुलाई को रूस के सोयूज MS-29 अंतरिक्ष यान से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना होंगे। वे करीब 8 महीने तक अंतरिक्ष में रहकर मानव शरीर पर अंतरिक्ष के प्रभाव और चिकित्सा तकनीकों पर शोध करेंगे।

Kerala News: प्रशांत नायर ने भेजा भावुक संदेश-

अनिल मेनन की अंतरिक्ष यात्रा से पहले गगनयान मिशन के अंतरिक्ष यात्री प्रशांत नायर ने उन्हें और उनकी पत्नी अन्ना मेनन को शुभकामना संदेश भेजा। दोनों ने पिछले साल ह्यूस्टन में साथ ट्रेनिंग की थी और उनके बीच अच्छी दोस्ती है।

डॉक्टर और इंजीनियर भी हैं अनिल मेनन-

डॉ. अनिल मेनन का भारत और केरल से गहरा संबंध है। अमेरिका में जन्मे अनिल के पिता भारतीय हैं। अंतरिक्ष यात्री बनने से पहले उन्होंने भारत में पोलियो उन्मूलन अभियान में भी योगदान दिया था। वे डॉक्टर, मैकेनिकल इंजीनियर और अमेरिकी स्पेस फोर्स में कर्नल रह चुके हैं।

अन्ना मेनन भी हैं अंतरिक्ष यात्री-

अनिल मेनन की पत्नी अन्ना मेनन भी अंतरिक्ष यात्री हैं। उन्होंने सितंबर 2024 में ‘पोलारिस डॉन’ निजी अंतरिक्ष मिशन में हिस्सा लिया था, जिसने दुनिया का पहला कमर्शियल स्पेसवॉक किया था। अन्ना दुनिया की सबसे दूर तक जाने वाली महिला अंतरिक्ष यात्रियों में शामिल हैं।

पलक्कड़ के नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि-

अन्ना और अनिल दुनिया के उन चुनिंदा दंपतियों में शामिल हैं, जहां पति-पत्नी दोनों अंतरिक्ष यात्री हैं। वहीं प्रशांत नायर भारत के महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन का अहम हिस्सा हैं। एक ही जिले से तीन अंतरिक्ष यात्रियों का जुड़ाव केरल और भारत के लिए अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है

यह भी पढ़े- Gorakhpur News: छात्रों की संख्या के आधार पर होगा स्कूलों में रसोइयों का चयन