Home » एक्सक्लूसिव » हार के बाद ममता बौखलाई बोली इस्तीफा नहीं दूंगी हम हारे नहीं हराया गया

हार के बाद ममता बौखलाई बोली इस्तीफा नहीं दूंगी हम हारे नहीं हराया गया

Mamata Banerjee resign:

Mamata Banerjee resign: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी हार के बाद शायद बौखला गई है या फिर उन्हें अपनी हार स्वीकार ही नहीं हो रही है क्यूंकि इसका प्रमाण उन्होंने  कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए दिया है उन्होंने कहा  कि वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगी। उन्होंने दावा किया कि उनकी हार जनादेश की नहीं बल्कि साजिश का परिणाम है। ममता ने कहा कि वह राजभवन जाकर इस्तीफा नहीं देंगी और नैतिक रूप से उनकी पार्टी ही चुनाव जीती है।

चुनाव आयोग को बताया ‘असली विलेन’

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने भाजपा के साथ मिलकर करीब 100 सीटों पर गड़बड़ी की। उन्होंने दावा किया कि काउंटिंग सेंटरों पर कब्जा किया गया और उनके साथ बदसलूकी हुई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव से पहले उनके कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया, छापेमारी की गई और प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए गए।

Mamata Banerjee resign: ‘मैं आजाद पंछी हूं, कहीं से भी लड़ूंगी चुनाव’

ममता ने कहा कि अब उनके पास कोई पद नहीं है, लेकिन वह “आजाद पंछी” हैं और कहीं से भी चुनाव लड़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि वह सड़कों पर रहकर भी जनता के बीच संघर्ष जारी रखेंगी और फिर से मजबूती से वापसी करेंगी।

Mamata Banerjee resign: भाजपा की ऐतिहासिक जीत

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 293 में से 207 सीटें जीतकर बड़ी जीत हासिल की है और 9 मई को राज्य में पहली बार सरकार बनाने जा रही है। वहीं तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों तक सिमट गई है, जिससे 15 साल बाद ममता बनर्जी के हाथ से सत्ता निकल गई है।

अन्य राज्यों के नतीजों ने बदली राष्ट्रीय राजनीति

तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी के चुनाव नतीजों ने देश की राजनीति में बड़ा बदलाव दिखाया है। असम और पुडुचेरी में एनडीए की वापसी हुई, जबकि केरल और तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन हुआ। तमिलनाडु में अभिनेता थलपति विजय की पार्टी ने अप्रत्याशित प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक स्थिति बनाई है।

सुवेंदु अधिकारी का पलटवार

ममता के इस्तीफा न देने के बयान पर सुवेंदु अधिकारी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संविधान में सब कुछ स्पष्ट है। सुवेंदु ने भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी को हराया है और यह उनके खिलाफ लगातार दूसरी जीत है।

विपक्ष के सामने नई चुनौती?

इन नतीजों के बाद देश की बड़ी आबादी और भूभाग पर भाजपा और उसके सहयोगियों का प्रभाव बढ़ गया है। बंगाल और तमिलनाडु जैसे बड़े राज्यों में बदलाव के बाद विपक्ष के सामने अपनी राजनीतिक प्रासंगिकता बनाए रखने की चुनौती खड़ी हो गई है।

यह भी पढे़ : हार के बाद भी इस्तीफा नहीं देंगी ममता, संवैधानिक प्रक्रिया पर उठे सवाल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments