MANORAJAN NEWS: साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘OMG 2’ को लेकर अभिनेता परेश रावल ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि फिल्म का मूल आइडिया और कहानी उनकी थी, लेकिन उन्हें न तो इसका श्रेय मिला और न ही उनका नाम कहीं शामिल किया गया। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि स्क्रिप्ट बदलने के बाद उन्होंने फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था।
‘मेरी कहानी में भगवान का कोई किरदार नहीं था’
विक्की लालवानी के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में परेश रावल ने बताया कि उन्होंने निर्देशक अमित राय के साथ मिलकर एक कहानी तैयार की थी, जो एक पिता और बेटे के रिश्ते, सेक्स एजुकेशन और सामाजिक बदनामी जैसे संवेदनशील मुद्दों पर आधारित थी। उन्होंने कहा कि उनकी मूल कहानी में भगवान का कोई किरदार नहीं था और इसे ‘OMG’ का सीक्वल बनाने की भी कोई योजना नहीं थी।
MANORAJAN NEWS: अक्षय कुमार का ऑफर भी ठुकराया
परेश रावल के मुताबिक, बाद में फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी तरह बदल दी गई। इसी दौरान अभिनेता अक्षय कुमार ने उन्हें फिल्म में काम करने का प्रस्ताव दिया, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा, “मैंने अक्षय से कहा कि यह वह फिल्म नहीं है जिसकी मैंने कल्पना की थी। मुझे पता था कि इसे कैसा होना चाहिए था, इसलिए सम्मानपूर्वक खुद को इससे अलग कर लिया।”
‘इंडस्ट्री के बड़े लोग जानते हैं सच्चाई’
परेश रावल ने दावा किया कि इंडस्ट्री के कई बड़े लोग जानते हैं कि फिल्म का मूल आइडिया उनका था। उन्होंने कहा कि अमित राय, अक्षय कुमार, अश्विन, अजय देवगन, करण जौहर और सलमान खान इस बात से परिचित हैं।
MANORAJAN NEWS: राजनीति और ‘हेरा फेरी’ पर भी बोले
इंटरव्यू में उन्होंने राजनीति छोड़ने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि अभिनय और राजनीति को साथ लेकर चलना उनके लिए बेहद तनावपूर्ण हो गया था और उन्हें रोज़ तीन बीपी की गोलियां खानी पड़ती थीं। वहीं, ‘हेरा फेरी’ विवाद पर उन्होंने कहा कि अब अक्षय कुमार के साथ उनके सभी मतभेद खत्म हो चुके हैं और दोनों के रिश्ते सामान्य हो गए हैं।
REPORT BY- Kanishka
ये भी पढ़े… झारखंड में बनेगा ‘मिनी लंदन’! विक्टोरियन शैली में विकसित होंगे 50 होमस्टेट







