Home » मनोरंजन » ज़ी सिनेमा पर ‘ओ रोमियो’ का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर! 28 जून को देखें शाहिद-तृप्ति की रोमांस और एक्शन से भरपूर फिल्म

ज़ी सिनेमा पर ‘ओ रोमियो’ का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर! 28 जून को देखें शाहिद-तृप्ति की रोमांस और एक्शन से भरपूर फिल्म

Manorajan News: निर्देशक विशाल भारद्वाज की एक्शन-रोमांटिक थ्रिलर ‘ओ रोमियो’ अब वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के लिए तैयार है। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह फिल्म रविवार, 28 जून को रात 9 बजे सिर्फ ज़ी सिनेमा पर प्रसारित होगी।

प्यार, जुनून और अपराध की दमदार कहानी

‘ओ रोमियो’ एकतरफा प्यार, जुनून और अपराध की पृष्ठभूमि पर आधारित कहानी है। फिल्म में शाहिद कपूर ‘उस्तरा’ के किरदार में नजर आएंगे, जिसकी जिंदगी अफशां (तृप्ति डिमरी) से प्यार होने के बाद पूरी तरह बदल जाती है। दोनों का रिश्ता ऐसे घटनाक्रम को जन्म देता है, जो पूरे क्राइम सिंडिकेट को हिलाकर रख देता है।

Manorajan News: स्टारकास्ट से सजी फिल्म

फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी और फरीदा जलाल अहम भूमिकाओं में हैं। वहीं विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया और दिशा पाटनी भी विशेष भूमिकाओं में नजर आएंगे।

शाहिद कपूर बोले- ‘उस्तरा हर पल चौंकाता है’

शाहिद कपूर ने कहा कि ‘उस्तरा’ ऐसा किरदार है जिसे किसी एक दायरे में नहीं बांधा जा सकता। उनके मुताबिक यह किरदार कभी बेहद बेरहम तो कभी बेहद भावुक नजर आता है। उन्होंने कहा कि विशाल भारद्वाज के साथ काम करना हमेशा अलग अनुभव होता है, क्योंकि वह कलाकारों को हर दृश्य में गहराई तक जाने के लिए प्रेरित करते हैं।

Manorajan News: विशाल भारद्वाज ने बताया कहानी का आधार

निर्देशक विशाल भारद्वाज ने कहा कि फिल्म की कहानी 1995 के मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जब शहर दंगों के बाद खुद को संभाल रहा था और अंडरवर्ल्ड अपने चरम पर था। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ प्रेम कहानी नहीं, बल्कि उस जुनून की कहानी है जो इंसान को हिंसा की ओर भी ले जा सकता है।

तृप्ति डिमरी ने अफशां के किरदार को बताया खास

तृप्ति डिमरी ने कहा कि अफशां का किरदार उनकी सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में से एक रहा। उन्होंने बताया कि इस किरदार की ताकत उसके संवादों से ज्यादा उसकी खामोशी में छिपी है। तृप्ति ने उम्मीद जताई कि दर्शक अफशां के संघर्ष और उसके फैसलों से खुद को जुड़ा हुआ महसूस करेंगे।

Manorajan News: 28 जून को होगा वर्ल्ड टीवी प्रीमियर

विशाल भारद्वाज के निर्देशन, दमदार स्टारकास्ट और रोमांस, एक्शन व थ्रिल से भरपूर ‘ओ रोमियो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर रविवार, 28 जून को रात 9 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर होगा। फिल्म से दर्शकों को एक अलग सिनेमाई अनुभव मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़े… ‘चोर ही चोर-चोर चिल्ला रहे’! राम मंदिर दान प्रकरण की FIR पर अयोध्या के संतों ने उठाए बड़े सवाल