Home » जॉब - एजुकेशन » मथुरा में अवैध कोचिंग सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई, 6 कोचिंग और 4 लाइब्रेरी सील

मथुरा में अवैध कोचिंग सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई, 6 कोचिंग और 4 लाइब्रेरी सील

 Mathura Coaching Seal:

Mathura Coaching Seal: लखनऊ की अवैध इमारत में आग लगने की घटना के बाद शासन ने प्रदेशभर में अवैध कोचिंग सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में मथुरा प्रशासन ने विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम के साथ बड़े पैमाने पर जांच अभियान चलाया।

Mathura Coaching Seal: बेसमेंट और तहखानों में चल रहे थे संस्थान-

निरीक्षण के दौरान कई कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी बेसमेंट व तहखानों में संचालित मिलीं। इनमें अग्निशमन उपकरण, आपातकालीन निकास और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का अभाव पाया गया। कई स्थानों पर छात्रों के लिए बाहर निकलने का वैकल्पिक रास्ता भी नहीं था।

Mathura Coaching Seal: 12 संस्थान सील, 7 को नोटिस-

प्रशासन ने सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले छह कोचिंग सेंटर और चार लाइब्रेरी समेत कुल 12 संस्थानों को सील कर दिया। वहीं, सात अन्य शिक्षण संस्थानों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

19 शिक्षण संस्थानों का किया गया निरीक्षण-

सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्र के नेतृत्व में टीम ने बीएसए कॉलेज क्षेत्र, भूतेश्वर और एसबीआई चौराहा इलाके में कुल 19 शिक्षण संस्थानों का निरीक्षण किया। जांच में कई संस्थान बिना आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) के संचालित पाए गए।

छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल-

जांच के दौरान कई संस्थानों में अग्निशमन यंत्र और आपदा से बचाव के साधन नहीं मिले। कुछ लाइब्रेरियों में बायोमेट्रिक व्यवस्था के कारण छात्रों के बाहर निकलने में भी बाधा सामने आई, जिससे सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हुईं।

इन संस्थानों पर हुई कार्रवाई-

प्रशासन ने आकाश इंस्टीट्यूट, फिजिक्सवाला, जेके कोचिंग समेत छह कोचिंग सेंटर और चार लाइब्रेरी को सील किया है। इसके अलावा एसटीए कंपटीशन क्लासेज, कुमार आईएएस, लावान्या लाइब्रेरी सहित सात संस्थानों को नोटिस जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- 100 करोड़ के कर्ज मामले में नीरव मोदी को झटका, लंदन हाई कोर्ट ने बैंक ऑफ इंडिया के पक्ष में सुनाया फैसला