Home » उत्तर प्रदेश » Meerut News: दोस्त की शादी में गाड़ियों का काफिला, कार की छत पर झूमते बारातियों का वीडियो वायरल

Meerut News: दोस्त की शादी में गाड़ियों का काफिला, कार की छत पर झूमते बारातियों का वीडियो वायरल

Meerut News barati thar

Meerut News: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र से एक बेहद खतरनाक और चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ युवक सड़क को अपनी निजी स्टंट ग्राउंड बना बैठे। यह वीडियो सौलना गांव के पास का बताया जा रहा है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवक चलती गाड़ियों की छत पर चढ़कर स्टंट कर रहे हैं, जबकि कुछ युवक कारों से लटकते, स्लाइड करते और ब्रेक-डांसिंग जैसे जोखिम भरे करतब करते नजर आए। युवकों ने गाड़ियों में लगे हूटर बजाकर खुलेआम पुलिस को चुनौती भी दी।

सड़क पर तबाही जैसा माहौल

जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो एक बारात का बताया जा रहा है। दूल्हे के साथ जा रहे काफिले में शामिल कई गाड़ियों की छतों पर युवक खड़े होकर स्टंट कर रहे थे। कुछ युवक कार की खिड़की से बाहर आधे शरीर के साथ निकले हुए डांस करते दिखाई दिए। इन लोगों ने सड़क को पूरी तरह ब्लॉक जैसा बना दिया, जिससे आम वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई।

Meerut News: सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाईं

इस दौरान न तो युवकों ने ट्रैफिक नियमों की परवाह की और न ही अपनी जान की। चलती कारों की छत पर खड़े होकर डांस करना, कार से लटककर सड़क पर हाथ लगाना, और तेज रफ्तार गाड़ियों से स्लाइड जैसे स्टंट गंभीर हादसों को दावत देने वाले थे। स्थानीय लोग भी वीडियो देखने के बाद काफी नाराज हैं। उनका कहना है कि यह लापरवाही किसी की भी जान ले सकती थी।

घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा है कि पुलिस इस वीडियो के आधार पर जल्द सख्त कार्रवाई कर सकती है। स्थानीय लोगों की मांग है कि ऐसे युवकों की पहचान कर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी सड़क पर इस तरह बेखौफ स्टंट करने की हिम्मत न करे।

ये भी पढ़े… Aligarh News: योगी राज में दबंगों का कहर, फौजी के खेत पर कब्जे की कोशिश, फसल पर छिड़की जहरीली दवा