Home » उत्तर प्रदेश » कोहरे का कहर! मेरठ पुलिस ने जारी की हाईवे इमरजेंसी गाइड, सफर से पहले फोन में सेव कर लें ये नंबर

कोहरे का कहर! मेरठ पुलिस ने जारी की हाईवे इमरजेंसी गाइड, सफर से पहले फोन में सेव कर लें ये नंबर

मेरठ-पुलिस

Meerut News: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के साथ अब सफेद मौत यानी घने कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। हाईवे पर विजिबिलिटी कम होने के कारण होने वाले हादसों को रोकने के लिए मेरठ यातायात पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्गों (NH) पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए एक विस्तृत इमरजेंसी एडवाइजरी जारी की है जिसमें एम्बुलेंस से लेकर रिकवरी वैन तक के नंबर साझा किए गए हैं।

​हाईवे के अनुसार महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर

​यातायात पुलिस ने अलग-अलग रूटों के लिए विशिष्ट टीमों की तैनाती की है। नीचे दिए गए नंबरों को अपने मार्ग के अनुसार नोट कर लें ​दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे एवं काशी टोल क्षेत्र, मेरठ क्षेत्र के लिए काशी टोल प्लाजा पर एक एकीकृत कंट्रोल रूम बनाया गया है।

​कंट्रोल रूम: 9105558900
​रिस्पांस व्हीकल: 9105558901
​एम्बुलेंस सेवा: 9105558902
​रिकवरी (क्रेन) सेवा: 9105558904

​ एनएच-58 (मेरठ–मुजफ्फरनगर मार्ग)

​परतापुर से रामपुर तिराहा तक के यात्रियों के लिए सिवाया टोल पर विशेष इंतजाम हैं

​एम्बुलेंस (सिवाया फी प्लाजा): 7500130005
​रूट पेट्रोल व्हीकल (परतापुर-भंगेला): 750130003
​क्रेन सेवा: 7500130002
​सिवाया कंट्रोल रूम: 8859895714
​टोल हेल्पलाइन: 9756880808

​एनएच-119 (मेरठ–नजीबाबाद मार्ग)

​गंगानगर से बेहसूमा और बिजनौर की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए

​एम्बुलेंस (छोटा मवाना): 6398317658
​रूट पेट्रोल व्हीकल: 6395904685
​क्रेन सेवा: 6398353568

​4. एनएच-235 (मेरठ–बुलंदशहर मार्ग)

​हापुड़ और बुलंदशहर मार्ग पर सुरक्षा के लिए

​एम्बुलेंस (कैली मेरठ): 6397375214
​पेट्रोल व्हीकल (शकरपुर से टाटरपुर): 8126018517
​क्रेन सेवा: 6398000349

​यातायात पुलिस की विशेष अपील सुरक्षित चलें घर पहुँचें

​पुलिस महानिरीक्षक और यातायात निदेशालय के निर्देशों पर जारी इस एडवाइजरी में चालकों को कुछ बुनियादी नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है

​गति सीमा पर नियंत्रण कोहरे में वाहन की गति उतनी ही रखें जितनी दूर तक आप स्पष्ट देख पा रहे हों।

​लाइट्स का सही प्रयोग हेडलाइट्स को लो-बीम पर रखें। फॉग लाइट्स और पार्किंग इंडिकेटर का निरंतर प्रयोग करें ताकि पीछे वाले वाहन को आपकी स्थिति पता रहे।

​लेन न बदलें हाईवे पर अचानक लेन बदलने से बचें और आगे चल रहे वाहन से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

​सड़क किनारे पार्किंग से बचें यदि बहुत घना कोहरा हो तो वाहन को सड़क के किनारे खड़ा करने के बजाय किसी पेट्रोल पंप या ढाबे पर सुरक्षित खड़ा करें।

​यातायात पुलिस का संदेश आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। कोहरे में जल्दबाजी न करें। किसी भी दुर्घटना या वाहन खराब होने की स्थिति में तत्काल ऊपर दिए गए नंबरों पर कॉल करें।

Report By: यश मित्तल

ये भी पढ़े… खीरी में थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज और बीट सिपाही को SP ने किया निलंबित, वजह जान उड़ जाएंगे होश