Home » उत्तर प्रदेश » करावल नगर के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, SUV कार का फटा था टायर

करावल नगर के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, SUV कार का फटा था टायर

करावल नगर के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत,

Meerut News: दिल्ली के करावल नगर इलाके में मंगलवार को उस समय मातम छा गया, जब मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में यहां के दो युवकों की मौत की खबर पहुंची। हादसे के बाद से मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरा इलाका शोक में डूब गया है।

हादसे में एक घायल का मोदीपुरम के फ्यूचर अस्पताल में इलाज चल रहा
                     हादसे में एक घायल का मोदीपुरम के फ्यूचर अस्पताल में इलाज चल रहा

मृतकों के घरों में मची चीख-पुकार 

जानकारी के अनुसार, करावल नगर निवासी युवक अपने साथियों के साथ कार से उत्तराखंड की ओर जा रहे थे। सफर के दौरान मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र स्थित दादरी फ्लाईओवर के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार युवकों की चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने करावल नगर के दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। लेकिन जैसे ही हादसे की सूचना करावल नगर पहुंची, मृतकों के घरों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोग बदहवास हो गए। पड़ोसी और रिश्तेदार बड़ी संख्या में उनके घर पहुंचने लगे। जिस घर में कुछ घंटे पहले तक खुशियों का माहौल था, वहां अब सिर्फ मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है।

Meerut News: पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी 

स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों युवक मिलनसार स्वभाव के थे और इलाके में सभी उन्हें जानते थे। उनकी अचानक मौत की खबर ने पूरे करावल नगर को झकझोर कर रख दिया है। लोग एक-दूसरे के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं। फिलहाल, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और वाहन से नियंत्रण खोना हादसे की संभावित वजह मानी जा रही है। हालांकि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत
                                      हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत

जबकि इस मामले में पुलिस का कहना है कि कार में दिल्ली के करावल नगर इलाके के चार लोग सवार थे। इनमें प्रेमनगर निवासी नितेश शर्मा (25), गोकुलपुरी निवासी आसू (24), शैलेंद्र भारद्वाज (28) और मिथुन (27) शामिल थे। सभी मुजफ्फरनगर से दिल्ली लौट रहे थे। हादसे में नितेश शर्मा और आसू की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल शैलेंद्र भारद्वाज को इलाज के लिए मोदीपुरम स्थित फ्यूचर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, मिथुन की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

ये भी पढ़े… यूपी STF ने मुठभेड़ में ढेर किया ₹1 लाख का इनामी डकैत आसिफ