Home » पश्चिम बंगाल » Modi Nadia Visit: नदिया में प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा की तैयारियां पूरी, एसपीजी ने बढ़ाई सुरक्षा

Modi Nadia Visit: नदिया में प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा की तैयारियां पूरी, एसपीजी ने बढ़ाई सुरक्षा

सुरक्षा इंतजामों के बीच पीएम की जनसभा
Spread the love

Modi Nadia Visit: नदिया: शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नदिया जिले के तहेरपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए इलाके में पहले से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई है। सभा स्थल के पास बने हेलीपैड पर शुक्रवार को भारतीय वायुसेना ने चॉपर के माध्यम से मॉक ड्रिल की, ताकि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान सभी व्यवस्थाएं ठीक से काम करें।

सभा में उठाए जाएंगे अहम मुद्दे

प्रधानमंत्री मोदी इस दौरे में एसआईआर और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर जनता को संबोधित करेंगे। इसके चलते सभा स्थल को पहले ही सजाया-संवारा गया है और सुरक्षा के लिए राज्य पुलिस और एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) ने मैदान को पूरी तरह घेरे में ले लिया है।

Modi Nadia Visit: सुरक्षा इंतजामों के बीच पीएम की जनसभा
सुरक्षा इंतजामों के बीच पीएम की जनसभा

Modi Nadia Visit: सुरक्षा समीक्षा और तैयारियां पूरी

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस जनसभा से पार्टी कार्यकर्ताओं को कई अहम संदेश मिलने की उम्मीद है। साथ ही, एसआईआर को लेकर प्रधानमंत्री के बयान पर भी सबकी निगाहें हैं। प्रधानमंत्री के आगमन से पहले शुक्रवार को हेलीपैड पर मॉक ड्रिल की गई और एसपीजी ने सुरक्षा इंतजामों की गहन समीक्षा की, ताकि सभा और दौरे में किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो।

Report By: Pijush

ये भी पढ़े… वीडियो ने खोली पोल: एनकाउंटर वाली यूपी पुलिस, पिस्टल लोड-अनलोड में ही उलझी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments