Mohan yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बैतूल दौरा शनिवार को खास रहा। उन्होंने जिले के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में ग्रामीण शानु मंगल भुसुमकर के घर पहुंचकर परिवार के साथ रात्रि भोजन किया। मुख्यमंत्री ने श्रीअन्न (मिलेट्स) से बने पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिया और परिवार के सदस्यों से आत्मीय बातचीत भी की।
ग्रामीण परिवार के साथ बिताया यादगार समय
मुख्यमंत्री ने कहा कि बैतूल प्रवास के दौरान किसी ग्रामीण परिवार के घर भोजन करने का यह अनुभव उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा। उनके घर पहुंचने से परिवार के साथ-साथ आसपास के ग्रामीणों में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला।
Mohan yadav: स्थानीय संस्कृति और परंपराओं पर हुई चर्चा
भोजन के दौरान मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों से स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और खान-पान को लेकर बातचीत की। इस दौरान शानु मंगल भुसुमकर ने बताया कि उन्हें वर्ष 2019-20 में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला था, जिससे उनका पक्का घर बनने का सपना पूरा हुआ। मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान और मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर ने भी भोजन किया।
रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
Mohan yadav: भोजन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुकरू ग्राम पंचायत में आयोजित रात्रि चौपाल में हिस्सा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी बातें सुनीं और कहा कि गांव की सादगी, आत्मीयता और लोगों का स्नेह उन्हें जनसेवा के लिए नई ऊर्जा देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कुकरू के सभी ग्रामीणों का आभार भी व्यक्त किया।
ये भी पढ़े: दिल्ली में नई EV पॉलिसी 2026 को मंजूरी, इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर टैक्स छूट और सब्सिडी का बड़ा फायदा








