Breaking News
Home » News » मानसून में सुरक्षित सफर का मंत्र! रोड ट्रिप से पहले कार की ये 5 जांच कभी न भूलें

मानसून में सुरक्षित सफर का मंत्र! रोड ट्रिप से पहले कार की ये 5 जांच कभी न भूलें

MOONSOON TRIP NEWS: मानसून में रोड ट्रिप का अपना अलग रोमांच होता है, लेकिन बारिश के मौसम में ड्राइविंग जोखिम भरी भी हो जाती है। गीली और फिसलन वाली सड़कें, कम विजिबिलिटी और लंबी ब्रेकिंग डिस्टेंस दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ा देती हैं। ऐसे में यात्रा शुरू करने से पहले वाहन की कुछ जरूरी जांच कर लेना सुरक्षित सफर के लिए बेहद अहम है।

टायर की स्थिति सबसे पहले जांचें

बारिश में सड़क पर पकड़ पूरी तरह टायरों पर निर्भर करती है। टायरों में हवा का दबाव सही होना चाहिए और ट्रेड की गहराई कम से कम 3-4 मिमी होनी चाहिए। यदि ट्रेड 1.6 मिमी से कम है तो टायर बदलना बेहतर रहेगा। स्टेपनी की स्थिति भी अवश्य जांच लें।

MOONSOON TRIP NEWS: ब्रेक की कार्यक्षमता परखें

गीली सड़क पर वाहन सामान्य से अधिक दूरी तय करने के बाद रुकता है। यदि ब्रेक लगाने पर आवाज आती है या वाहन एक ओर खिंचता है तो तुरंत मैकेनिक से जांच कराएं। ब्रेक ऑयल और ब्रेक पैड की स्थिति भी सही होनी चाहिए।

वाइपर और शीशे रखें साफ

तेज बारिश में साफ दृश्य मिलना सबसे जरूरी होता है। यदि वाइपर ठीक से काम नहीं कर रहे या शीशों पर लकीरें छोड़ रहे हैं तो उन्हें बदल दें। फ्रंट और रियर विंडस्क्रीन साफ रखें तथा डिफॉगर और एसी की कार्यक्षमता भी जांच लें।

MOONSOON TRIP NEWS: सभी लाइट्स करें चेक

हेडलाइट, टेललाइट और इंडिकेटर बारिश में आपकी सुरक्षा का अहम हिस्सा हैं। सभी लाइट्स सही ढंग से काम कर रही हैं या नहीं, इसकी जांच करें। धुंधले लाइट कवर साफ करें और फ्यूज बल्ब तुरंत बदलवाएं।

बैटरी और इलेक्ट्रिकल सिस्टम की जांच

नमी के कारण बैटरी और वायरिंग प्रभावित हो सकती है। बैटरी टर्मिनल पर जंग, चार्ज लेवल और पानी की मात्रा जांचें। साथ ही हॉर्न, एसी, पावर विंडो और अन्य इलेक्ट्रिकल सिस्टम भी एक बार चलाकर देख लें।

MOONSOON TRIP NEWS: सुरक्षित ड्राइविंग भी जरूरी

वाहन की जांच के बाद भी बारिश में तेज रफ्तार से बचें। 60-70 किमी प्रति घंटे से अधिक गति न रखें, आगे चल रहे वाहन से पर्याप्त दूरी बनाए रखें और अचानक ब्रेक लगाने से बचें। थोड़ी सी सावधानी आपकी मानसून रोड ट्रिप को सुरक्षित और यादगार बना सकती है।

REPORT BY- MANSI SHARMA

ये भी पढ़े… योगी सरकार की बड़ी सौगात! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का इंतजार खत्म, जानिए कब से शुरू होगा सफर और कितना होगा टोल