Home » उत्तर प्रदेश » मुरादाबाद में पीतल कारोबारी के घर 1.20 करोड़ की लूट बेटे की कनपटी पर तमंचा रख बदमाश ले गए कैश और सोना

मुरादाबाद में पीतल कारोबारी के घर 1.20 करोड़ की लूट बेटे की कनपटी पर तमंचा रख बदमाश ले गए कैश और सोना

Moradabad Loot:

Moradabad Loot: उत्तर प्रदेश के Moradabad में सोमवार तड़के पीतल कारोबारी के घर बड़ी लूट की वारदात सामने आई। 4-5 बदमाश कारोबारी के घर में घुसे और परिवार को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर 1.20 करोड़ रुपए नकद और करीब 6 तोला सोना लूटकर फरार हो गए।

घटना नागफनी थाना क्षेत्र के अकबर कंपाउंड इलाके की है। बदमाश अपने साथ घर में लगे CCTV कैमरों का DVR भी ले गए।

बेटे की कनपटी पर रखा तमंचा

पीतल कारोबारी Imran ने बताया कि सोमवार तड़के करीब 3:40 बजे बदमाश घर में घुस आए। एक बदमाश ने उनकी कनपटी पर तमंचा लगाकर कैश के बारे में पूछा। शोर सुनकर बेटा अरीब भी जाग गया, जिसके बाद बदमाशों ने उसकी कनपटी पर भी तमंचा तान दिया। डर के कारण परिवार ने घर में रखा 1.20 करोड़ रुपए नकद और ज्वैलरी बदमाशों को सौंप दी।

Moradabad Loot: जमीन की रजिस्ट्री के लिए रखा था कैश

कारोबारी इमरान ने बताया कि जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए घर में कैश रखा गया था। उन्होंने कहा कि घर में डिजिटल लॉक लगे हैं, ऐसे में बदमाशों का आसानी से अंदर पहुंचना किसी करीबी की साजिश की ओर इशारा करता है। लूट के बाद बदमाशों ने CCTV का DVR भी अपने साथ ले लिया ताकि पहचान न हो सके।

Moradabad Loot: दो कारों से फरार हुए बदमाश

कारोबारी के बेटे अरीब ने बताया कि बदमाश वारदात के बाद दो कारों में बैठकर फरार हुए। इनमें एक सेंट्रो और दूसरी अर्टिगा कार बताई जा रही है। घटना के वक्त घर में कारोबारी की पत्नी और चारों बच्चे मौजूद थे। हालांकि बदमाशों ने किसी को शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचाया।

पुलिस की 3 टीमें जांच में जुटीं

घटना की सूचना मिलते ही Satpal Antil समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और अन्य सबूत जुटाए। पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगालने के बाद 6 लोगों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच के लिए तीन विशेष टीमें, SOG और सर्विलांस सेल को लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि घटना में किसी करीबी व्यक्ति की भूमिका होने की आशंका है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढे़ : PM मोदी की देशवासियों से फिर वहीं अपील बोले- पेट्रोल कम इस्तेमाल करें, अभी सोना खरीदने की जरूरत नहीं

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments