Home » मध्य प्रदेश » अनुशासन और समर्पण से बनेगा मजबूत संगठन प्रशिक्षण महाअभियान-2026 में अजय जामवाल ने दिया बड़ा संदेश

अनुशासन और समर्पण से बनेगा मजबूत संगठन प्रशिक्षण महाअभियान-2026 में अजय जामवाल ने दिया बड़ा संदेश

Spread the love

MP BJP NEWS: भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत शिवपुरी जिले के दिनारा, करैरा एवं सिरसौद मंडल में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित किया।

अनुशासन और समय की पाबंदी पर जोर

उन्होंने कहा कि भाजपा का अनुशासन और समय की पाबंदी ही संगठन को मजबूती प्रदान करती है। यही गुण पार्टी को न केवल राजनीतिक सफलता दिलाते हैं, बल्कि समाज में विश्वसनीयता और सम्मान भी दिलाते हैं।

MP BJP NEWS: कार्यकर्ताओं को निभानी होगी अहम भूमिका

जामवाल ने कहा कि कार्यकर्ता जब अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करते हैं, तभी संगठन अपने उद्देश्यों में सफल होता है। उन्होंने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता अपने सिद्धांतों के प्रति दृढ़ रहता है और किसी भी परिस्थिति में उनसे समझौता नहीं करता।

MP BJP NEWS
                                                           MP BJP NEWS

टीम भावना से आगे बढ़े संगठन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे टीम भावना के साथ काम करते हुए पार्टी के मिशन को आगे बढ़ाएं। भाजपा संगठन, सेवा और समर्पण की भावना से कार्य करने की प्रेरणा देता है, जिसे हर कार्यकर्ता को आत्मसात करना चाहिए।

MP BJP NEWS: प्रशिक्षण से होता है व्यक्तित्व विकास

जामवाल ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को गढ़ने की सतत प्रक्रिया है। आत्मविश्लेषण करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाना चाहिए और जनता की सेवा के लिए समर्पित रहना चाहिए।

2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को वर्ष 2047 तक परम वैभव तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे पूरा करने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

MP BJP NEWS
                                                         MP BJP NEWS

MP BJP NEWS: सरकार की योजनाओं को पहुंचाएं जनता तक

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही हैं। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जाकर योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क करना चाहिए और उन्हें पार्टी की विचारधारा से जोड़ना चाहिए।

कार्यक्रम में रहे कई पदाधिकारी मौजूद

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे, रणवीर सिंह रावत, जिला प्रभारी नंदकिशोर नापित, नरेंद्र बिरथरे, जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, विधायक रमेश खटीक, मधुसूदन भदौरिया सहित कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे

ये भी पढ़े… नोएडा सीट पर दिया बड़ा बयान! क्या पॉलिटिक्स में एंट्री लेंगी बृजभूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी सिंह? शूटिंग चैंपियन से राजनीति तक, जानिए पूरा प्रोफाइल…

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments