Home » मध्य प्रदेश » MP Foundation Day: मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर ‘अभ्युदय’ मुख्यमंत्री यादव ने संबोधन में कही ये बातें…

MP Foundation Day: मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर ‘अभ्युदय’ मुख्यमंत्री यादव ने संबोधन में कही ये बातें…

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस

MP Foundation Day: मध्य प्रदेश इन दिनों अपने पूरे लिबास में है। हर तरफ एक अलग ही उमंग और मस्ती मध्य प्रदेश के रंग में देखी जा सकती है, और हो भी क्यों न क्योंकि एमपी अपनी विरासत का इन दिनों जश्न मना रहा है। देश का हृदय कहा जाने वाला प्रदेश जगमगा उठा है। राजधानी भोपाल एक बार फिर दुल्हन की तरह सज चुकी है। इसके पहले जब ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट हुआ था, तब ऐसा नजारा प्रदेश में देखने को मिला था। दरअसल, 1 नवंबर 1956 वो दिन था जब मध्यप्रदेश की स्थापना हुई। वैसे तो हर साल प्रदेश में इस दिन कई सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाते रहे हैं, पर इस बार बात कुछ अलग ही रही। सांस्कृतिक और गौरवान्वित कर देने वाले कार्यक्रमों का कारवां केवल कुछ दिनों तक सीमित नहीं रहने वाला है, बल्कि इस बार इसका एहसास कई दिनों तक प्रदेश के लोगों में रहेगा। इस बार पूरे उत्सव को नाम दिया गया है ‘अभ्युदय’।

अब जानिए मध्यप्रदेश के मुखिया मोहन यादव ने क्या कहा?

MP Foundation Day: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड में प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले दो वर्षों में प्रदेश में कई विकास के कार्यों को पूर्ण किया गया है। कई ऐसे कार्यों को भी हमने पूरा किया है, जो असंभव माने जाते थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश विकास के कई नए पैमाने गढ़ रहा है। प्रदेश में नए उद्योग तेजी से बढ़ रहे हैं। औद्योगिक विकास दर उल्लेखनीय 24% प्राप्त की गई है।

वन्य संपदा से है प्रदेश का नाता

MP Foundation Day: इस दौरान उन्होंने वन्य जीवों और प्रदेश की वन संपदा को लेकर भी बातें कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दो टाइगर रिजर्व भोपाल और माधव नेशनल पार्क (शिवपुरी) में स्थित हैं, जो गौरव का विषय है। इसी के साथ उन्होंने प्रदेश के नौ टाइगर रिजर्व अभयारण्यों का भी जिक्र किया, जो प्रदेश में हैं। उन्होंने ओंकारेश्वर में 27वें बन रहे अभयारण्य की भी बात कही, जिसका क्षेत्र खंडवा और देवास में फैलेगा। डॉ. यादव ने कहा कि सांस्कृतिक क्षेत्र और वन्य क्षेत्र में प्रदेश को कई नई सौगातें मिल रही हैं।

धार्मिक स्थलों में हो रहे विकास के कार्य

MP Foundation Day: डॉ. यादव ने अपने भाषण में बाबा महाकाल की नगरी और शिप्रा के जल से ओतप्रोत रहने वाली अवंतिका यानी उज्जैन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में विरासत के संरक्षण के साथ कई विकास कार्य हो रहे हैं। सांस्कृतिक अनुष्ठान लगातार जारी हैं। उन्होंने सात करोड़ पर्यटकों के प्रदेश भ्रमण की भी बात कही। इसी के साथ उन्होंने अयोध्या में स्थापित भगवान श्री राम की प्रतिमा का भी जिक्र किया और ओरछा व चित्रकूट को प्रदेश की विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक नगरी बताया। उन्होंने कहा कि गत दो वर्षों में प्रदेश में तीन एयरपोर्ट दतिया, सतना और रीवा में प्रारंभ हो चुके हैं। आज ही उज्जैन की हवाई पट्टी के एयरपोर्ट के रूप में विकास के लिए एमओयू हुआ है।

एमपी बना पहला राज्य जहां लागू हुई पीएम-श्री पर्यटन हेली सेवा

MP Foundation Day: इस खास महोत्सव पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह भी कहा कि पीएम-श्री पर्यटन हेली सेवा प्रारंभ करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला प्रांत बन गया है। जिससे आने वाले पांच सालों में प्रदेश का बजट दोगुना हो जाएगा।

पीएम-श्री पर्यटन हेली सेवा
                                                                            पीएम-श्री पर्यटन हेली सेवा

राज्य को मिली तीन अंतर्राज्यीय परियोजनाएँ और कार्यक्रम की शोभा का किया जिक्र

MP Foundation Day: डॉ. यादव ने कहा कि तीन अंतर्राज्यीय सिंचाई परियोजनाएँ प्रदेश में प्रारंभ हो गई हैं। केन-बेतवा, पार्वती-काली-सिंध-चंबल अंतर्राज्यीय परियोजना और ताप्ती मेगा परियोजना के माध्यम से प्रदेश का विशाल क्षेत्र अब सिंचित होगा। इससे प्रदेश की पेयजल व्यवस्था तो सुधरेगी ही, साथ ही उद्योगों को भी पर्याप्त पानी मिल सकेगा।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. यादव ने कहा कि इसी लाल परेड ग्राउंड पर आने वाले तीन दिनों में कई कलाकार प्रस्तुति देने वाले हैं। इसके साथ ही 500 कलाकार ‘विश्वंद’ की प्रस्तुति दे रहे हैं।

Written By: Prateet chandak

ये भी पढ़े… Mexico News: किराना स्टोर में भीषण आग लगने से 23 की मौत, 11 घायल, राष्ट्रपति ने जताया शोक