Home » मध्य प्रदेश » ईडी के कथित दुरुपयोग के खिलाफ सड़कों पर उतरी MP कांग्रेस, भोपाल में बड़ा प्रदर्शन

ईडी के कथित दुरुपयोग के खिलाफ सड़कों पर उतरी MP कांग्रेस, भोपाल में बड़ा प्रदर्शन

Spread the love

MP NEWS: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कथित राजनीतिक दुरुपयोग को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राजधानी भोपाल में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है।

भाजपा कार्यालय घेराव के लिए निकला कांग्रेस मार्च

यह प्रदर्शन उस न्यायालयीय टिप्पणी के बाद किया गया, जिसमें कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ की गई कार्रवाई को अवैध और दुर्भावनापूर्ण बताया गया। इसी के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से भाजपा प्रदेश मुख्यालय के घेराव के लिए रवाना हुए।

MP NEWS: पुलिस की बैरिकेडिंग से रोका गया मार्च

कांग्रेस के मार्च को प्रशासन ने रास्ते में ही बैरिकेडिंग कर रोक दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जलकैनन का प्रयोग किया गया, जिसके बाद कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर बसों में बैठाकर ले जाया गया।

MP NEWS: वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी मौजूदगी

इस प्रदर्शन में पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा, मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल, सेवादल अध्यक्ष अवनीश भार्गव, जे.पी. धनोपिया, महेंद्र जोशी, हैदर खान, अरुण श्रीवास्तव, प्रदीप अहिरवार, प्रवीण सक्सेना, अनोखी पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

MP NEWS
MP NEWS

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर नारेबाजी

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेशनल हेराल्ड प्रकरण को लेकर जमकर नारेबाजी की और भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प दोहराया।

जीतू पटवारी का भाजपा पर तीखा हमला

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा झूठे और मनगढ़ंत मामलों के जरिए विपक्षी नेताओं को बदनाम करने का षड्यंत्र कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने के हर प्रयास के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी।

ये भी पढ़े… संजय सरावगी आज संभालेंगे बिहार भाजपा की कमान, पटना में दायित्व ग्रहण

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments