Breaking News
Home » मध्य प्रदेश » MP में विकास का मेगा प्लान! 800 करोड़ का डेटा सेंटर और 2500 करोड़ का सोलर पार्क मंजूर

MP में विकास का मेगा प्लान! 800 करोड़ का डेटा सेंटर और 2500 करोड़ का सोलर पार्क मंजूर

MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक में प्रदेश के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। बैठक में स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, ऊर्जा, पर्यावरण और रोजगार से संबंधित प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए निवेश बढ़ाने और नागरिकों को सीधे लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया।

स्वामित्व योजना में बड़ी राहत

कैबिनेट ने स्वामित्व योजना के तहत फैसला लिया कि अब सरकार स्वयं पट्टे तैयार कर हितग्राहियों को उपलब्ध कराएगी। पंचायत स्तर पर इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को भूमि अधिकार प्राप्त करने में आसानी होगी।

MP NEWS: 800 करोड़ का डेटा सेंटर, नया इंडस्ट्रियल पार्क

प्रदेश में 800 करोड़ रुपये की लागत से डेटा सेंटर स्थापित किया जाएगा। आईटी और इलेक्ट्रॉनिक उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। भोपाल में नया इंडस्ट्रियल पार्क और लगभग 70 हेक्टेयर में औद्योगिक क्षेत्र विकसित होगा, जहां अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर भी बनाया जाएगा।

2500 करोड़ का सोलर पार्क, 10 हजार रोजगार

शिवपुरी में 2500 करोड़ रुपये की लागत से अदाणी सोलर पार्क स्थापित करने को मंजूरी दी गई। इस परियोजना से 10 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। वहीं, नमो हरि नगर योजना के तहत पर्यावरण संरक्षण के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिसका रखरखाव अगले पांच वर्षों तक सरकार करेगी।

MP NEWS: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बल

कैबिनेट ने निर्णय लिया कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति के बाद तीन वर्षों तक उनका तबादला नहीं किया जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के रिक्त विशेषज्ञ पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाएगा। उज्जैन के डोंगला में 39 करोड़ रुपये की लागत से नई वेधशाला भी स्थापित की जाएगी।

किसानों और छात्रों के लिए फैसले

सरकार गेहूं, ज्वार और बाजरा की अतिरिक्त खरीदी के निस्तारण के लिए नई नीति लाएगी। ई-स्कूटी योजना को अगले पांच वर्षों के लिए बढ़ाते हुए 495 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। वहीं, सरोवर बांध परियोजना में कुल लागत का 75 प्रतिशत गुजरात सरकार वहन करेगी, जबकि मध्य प्रदेश का हिस्सा 217 करोड़ रुपये रहेगा।

MP NEWS: संस्कृति और विरासत संरक्षण पर भी जोर

कैबिनेट ने टीकमगढ़ में मिले 10 फीट से बड़े जम्बू द्वीप अवशेषों तथा बुरहानपुर से प्राप्त दुर्लभ पांडुलिपियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए भी आवश्यक कदम उठाने का निर्णय लिया।

REPORT BY- MANSI SHARMA

ये भी पढ़े… अखिलेश यादव को लेकर राजभर ने किया बड़ा खुलासा बताया- ‘कार्यकर्ताओं से मुलाकात के नाम पर वसूली करते है भैया जी…’