Breaking News
Home » मध्य प्रदेश » इंदौर में बालकनी से गिरने से नवविवाहिता गंभीर, CCTV में कैद हुआ हादसा

इंदौर में बालकनी से गिरने से नवविवाहिता गंभीर, CCTV में कैद हुआ हादसा

Mp news: इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र की ग्रीन पार्क कॉलोनी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां कपड़े सुखाते समय एक 25 वर्षीय नवविवाहिता पहली मंजिल की बालकनी से नीचे गिर गई। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कैसे हुआ हादसा?

मंगलवार को शिफा (पति– रफीक अब्बासी) अपने घर की बालकनी में कपड़े सुखा रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह संतुलन खो बैठी। देखते ही देखते वह पहली मंजिल से नीचे आ गिरी। वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला सीधे जमीन पर गिरती है।

Mp news: महिला की हालत कैसी है?

हादसे के बाद कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत उसे उठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक शिफा के शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। इलाज जारी है और डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि शिफा की शादी करीब छह महीने पहले ही हुई थी और वह अपने पति के साथ ग्रीन पार्क कॉलोनी में रह रही थी। इस घटना के बाद परिवार और पड़ोसी सदमे में हैं।

पुलिस क्या कर रही है?

Mp news: घटना की सूचना मिलते ही चंदन नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले को समझने की कोशिश कर रही है। शुरुआती जांच में इसे हादसा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने अपील की है कि बालकनी और छत पर सुरक्षा इंतजाम मजबूत रखें और कपड़े सुखाते समय विशेष सावधानी बरतें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। फिलहाल शिफा का इलाज जारी है और पूरे मामले पर पुलिस की नजर बनी हुई है।

 

ये भी पढ़े: कानपुर में ‘प्रैंक’ के नाम पर किडनैपिंग, वायरल होने की चाह में 8 यूट्यूबर गिरफ्तार