Home » मध्य प्रदेश » मदद के बहाने हाथ पकड़ रेहान ने हिंदू छात्रा की कलाई पर लिखा उर्दू में नाम, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी, MP पुलिस ने दबोचा

मदद के बहाने हाथ पकड़ रेहान ने हिंदू छात्रा की कलाई पर लिखा उर्दू में नाम, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी, MP पुलिस ने दबोचा

मदद के बहाने पकड़ा हाथ, छात्रा की कलाई पर उर्दू में लिखा नाम

MP News: मध्य प्रदेश के प्रतिष्ठित एसएन कॉलेज परिसर में छात्रा के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार और धमकी देने का मामला सामने आया है। छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक रेहान निवासी छोटी बोरगांव, खंडवा को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

कलाई पकड़कर नाम लिखने का आरोप

जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार की है। एसएन कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा किसी जानकारी के लिए परिसर में मौजूद एक युवक के पास पहुंची थी। आरोप है कि प्रोफेसर से संबंधित जानकारी देने के बहाने युवक रेहान ने छात्रा से बातचीत शुरू की और इसी दौरान उसका हाथ पकड़ लिया। छात्रा का आरोप है कि युवक ने जबरन उसकी कलाई पर उर्दू भाषा में अपना नाम लिख दिया और प्यार का इजहार करने लगा। छात्रा ने जब इस हरकत का विरोध किया तो आरोपी ने कथित तौर पर उसे डराने-धमकाने की कोशिश की और शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

MP News: थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत

घटना के बाद डरी हुई छात्रा ने अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद वह शिकायत लेकर कोतवाली थाने पहुंची। मामले की जानकारी मिलते ही हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी भी थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने छात्रा की शिकायत के आधार पर आरोपी रेहान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, धमकी देने सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

मामले के सामने आने के बाद कॉलेज परिसर में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। सामाजिक संगठनों ने कॉलेज प्रशासन और पुलिस से परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। वहीं इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच की जा रही जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े… अखिलेश यादव को लेकर राजभर ने किया बड़ा खुलासा बताया- ‘कार्यकर्ताओं से मुलाकात के नाम पर वसूली करते है भैया जी…’