Home » मध्य प्रदेश » उज्जैन में विकास का रविवार! सीएम मोहन यादव करेंगे बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन

उज्जैन में विकास का रविवार! सीएम मोहन यादव करेंगे बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन

MP NEWS: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को अपने गृह जिले उज्जैन के दौरे पर रहेंगे, जहां वे विभिन्न विकासात्मक कार्यक्रमों में भाग लेंगे और कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन एवं भूमि पूजन करेंगे।

28.31 करोड़ का मल्टीपर्पज खेल परिसर होगा लोकार्पित

मुख्यमंत्री उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा फजलपुरा स्थित अटल कॉम्प्लेक्स में निर्मित आधुनिक बहुउद्देशीय खेल परिसर का उद्घाटन करेंगे। 28.31 करोड़ रुपये की लागत से बने इस परिसर में खेल एवं मनोरंजन की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

MP NEWS: मेडिकल कॉलेज और आधारभूत ढांचे से जुड़े कार्यक्रम

सीएम यादव आरडी गार्गी मेडिकल कॉलेज के नवनिर्मित सभागार एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करेंगे तथा कॉलेज के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगे। इसके अलावा वे रत्नाखेड़ी क्षेत्र में पाटीदार समाज के प्रांतीय कार्यालय और हरि फाटक पुल के दो लेन से छह लेन चौड़ीकरण कार्य का भूमि पूजन करेंगे।

राहगिरी आनंदोत्सव में होंगे शामिल

रविवार शाम मुख्यमंत्री ‘राहगिरी आनंदोत्सव-2026’ कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां वे मानसिक रूप से दिव्यांग और दृष्टिबाधित बच्चों से मुलाकात कर उन्हें पुरस्कार प्रदान करेंगे। इस अवसर पर योग, खेल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे।

MP NEWS: गणतंत्र दिवस कार्यक्रमों में भी रहेंगे शामिल

राज्य सरकार के अनुसार, मुख्यमंत्री 26 जनवरी को उज्जैन में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और जनता को संबोधित करेंगे।

ये भी पढ़े… हैरान करने वाला दावा: पाकिस्तान के सिंध-मुल्तान तक फैली हैं बांकेबिहारी मंदिर की संपत्तियां!