Home » मध्य प्रदेश » महेश केवट ने भरा नामांकन, सीएम मोहन यादव बोले- तीनों सीटों पर जीत तय

महेश केवट ने भरा नामांकन, सीएम मोहन यादव बोले- तीनों सीटों पर जीत तय

MP Rajya Sabha Election: मध्य प्रदेश की राजनीति में रविवार का दिन खास रहा। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार महेश केवट ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पार्टी विधायकों और वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान भाजपा ने राज्यसभा की तीनों सीटों पर जीत का भरोसा जताया। नामांकन दाखिल करने से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके बाद पार्टी नेताओं के साथ महेश केवट का नामांकन दाखिल कराया गया।

तीनों सीटों पर जीत का दावा

नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भाजपा संसदीय बोर्ड ने महेश केवट को राज्यसभा चुनाव के लिए तीसरे उम्मीदवार के रूप में चुना है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि भाजपा राज्यसभा की तीनों सीटों पर जीत हासिल करेगी।

MP Rajya Sabha Election: कौन हैं महेश केवट?

सीएम मोहन यादव ने बताया कि महेश केवट बचपन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थी परिषद, भाजपा युवा मोर्चा और संघ के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महेश केवट का राज्यसभा उम्मीदवार बनना निषाद समाज के सम्मान और प्रतिनिधित्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास

MP Rajya Sabha Election: मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा केवल वादे नहीं करती, बल्कि उन्हें पूरा भी करती है। उन्होंने कहा कि जिस समाज का लोकसभा और विधानसभा में पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं था, उस वर्ग के व्यक्ति को सीधे राज्यसभा भेजने का अवसर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र पर काम कर रही है और महेश केवट का चयन इसी सोच को दर्शाता है।

 

 

ये भी पढ़े: इश्क से बदलेगा देश! पूर्व जज मार्कण्डेय काटजू ने बनाई ‘इश्क करो पार्टी’, CJP पर भी साधा निशाना