Breaking News
Home » जॉब - एजुकेशन » MPESB TET में आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू, इन स्टेप्स की मदद से कर सकते हैं आवेदन

MPESB TET में आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू, इन स्टेप्स की मदद से कर सकते हैं आवेदन

MPESB TET 2026:

MPESB TET 2026: MPESB TET 2026 परीक्षा में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम खबर है। बता दें कि मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस परीक्षा को देने के लिए योग्य हैं, वे जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें। उम्मीदवारों से फॉर्म भरते वक्त कोई गलती हो जाती है, तो उन्हें फॉर्म में संशोधन करने का मौका मिलेगा। MPESB ने फॉर्म में संशोधन करने की तिथि 21 अगस्त से 9 सितंबर रखी है।

MPESB TET 2026: कब होगा MPESB TET परीक्षा का आयोजन-

एमपीईएसबी परीक्षा का आयोजन 12 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक चलेगी।

MPESB TET 2026: क्या है इस परीक्षा का पैटर्न-

MPESB TET परीक्षा के एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इस परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों से बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, भाषा-1, भाषा-2, गणित और पर्यावरण अध्ययन विषय से 150 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन का प्रावधान नहीं किया गया है।

कैसे करें MPESB TET परीक्षा के लिए आवेदन-

MPESB TET परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार इन निम्नलिखित स्टेप्स की मदद ले सकते हैं।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।

वेबसाइट के होमपेज पर उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।

लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल दर्ज करनी होगी।

फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।

इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा

यह भी पढ़े- मेटा को सरकार की दो टूक, चाइल्ड सेफ्टी नियम तोड़े तो नहीं मिलेगी राहत! WhatsApp Username की भी जांच