Home » Breaking News » हरियाणा नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत PM मोदी ने जनता को कहा धन्यवाद, पीएम बोले- विकास और सुशासन पर जनता की मुहर

हरियाणा नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत PM मोदी ने जनता को कहा धन्यवाद, पीएम बोले- विकास और सुशासन पर जनता की मुहर

Municipal Elections Result: हरियाणा नगर निकाय चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की है। उकलाना को छोड़कर भाजपा ने लगभग सभी प्रमुख नगर निकायों में जीत हासिल की। चुनाव परिणाम आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता का आभार जताते हुए कहा कि यह जीत भाजपा और एनडीए सरकार की विकास एवं सुशासन की नीतियों पर लोगों के अटूट विश्वास का प्रतीक है।

PM मोदी ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि हरियाणा की जनता ने ‘डबल इंजन’ सरकार पर भरोसा जताया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को भी इस जीत के लिए बधाई दी और कहा कि उनकी मेहनत से भाजपा को यह बड़ी सफलता मिली है।

Municipal Elections Result: हुड्डा के गढ़ सांपला में भी बीजेपी की जीत

पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के गढ़ माने जाने वाले सांपला में भी भाजपा ने नगरपालिका समिति अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। यहां कांग्रेस ने उम्मीदवार नहीं उतारा था, जबकि इनेलो और आम आदमी पार्टी को भी कोई खास सफलता नहीं मिली।

कई शहरों में भाजपा उम्मीदवारों की बड़ी जीत

पंचकूला में भाजपा के श्यामलाल बंसल ने कांग्रेस उम्मीदवार सुधा भारद्वाज को बड़े अंतर से हराया। वहीं, सोनीपत में भाजपा के राजीव जैन और अंबाला में अक्षिता सैनी ने भी शानदार जीत दर्ज की। रेवाड़ी नगर परिषद में भाजपा की विनीता पिप्पल ने कांग्रेस प्रत्याशी को बड़े मतों के अंतर से हराया।

Municipal Elections Result
                                               Municipal Elections Result

Municipal Elections Result: उकलाना में निर्दलीय उम्मीदवार की जीत

हालांकि उकलाना में भाजपा को झटका लगा, जहां 23 वर्षीय छात्रा रीमा सोनी ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी निकिता गोयल को हराया। जीत के बाद रीमा ने कहा कि उन्हें उकलाना की जनता का भरपूर समर्थन मिला।

CM सैनी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा की जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि जनता ने कांग्रेस को एक बार फिर नकार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पारदर्शिता और ईमानदारी से काम कर रही है, जबकि कांग्रेस सिर्फ झूठ की राजनीति करती है।

ये भी पढ़े… केसी वेणुगोपाल केरल के अगले मुख्यमंत्री? दिल्ली में राहुल गांधी संग बैठक से बढ़ी अटकलें