Home » पश्चिम बंगाल » Murshidabad News: मुर्शिदाबाद के बम विस्फोट में युवक घायल, पुलिस ने शुरू की जांच

Murshidabad News: मुर्शिदाबाद के बम विस्फोट में युवक घायल, पुलिस ने शुरू की जांच

मुर्शिदाबाद में धमाका

Murshidabad Blast Incident: 16 दिसंबर, मंगलवार की रात को मुर्शिदाबाद के सागरपाड़ा इलाके में एक बम फटने की घटना हुई, जिसके बाद पुरे इलाके में हड़कंप मच गया। बता दें, इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस के मुताबिक घायल युवक का नाम नाजमुल शेख है।

इलाके में दहशत का माहौल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चर काकमारी गांव में नाजमुल अपने घर के पीछे बम बना रहा था। अचानक बम फट गया, इसमें फटने से जोरदार आवाज हुई और इस विस्फोट में उसका एक हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। घायल युवक को बरहामपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।

Murshidabad Blast Incident: मुर्शिदाबाद में धमाका
मुर्शिदाबाद में धमाका

Murshidabad Blast Incident: पुलिस निगरानी में युवक का इलाज

इस घटना के पीछे का कारण अभी तक साफ नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। डोमकल महकमा के पुलिस अधिकारी शुभम बाजाज ने बताया कि नाजमुल को अस्पताल में पुलिस की निगरानी में रखा गया है। जैसे ही उसकी हालत बेहतर होगी, उससे पूछताछ की जाएगी।

Report By: Pijush

ये भी पढ़ें…Bengal News: बीरभूम में नाबालिग आदिवासी लड़की से सामूहिक दुष्कर्म: छह आरोपी गिरफ्तार