ख़बर का असर

Home » पश्चिम बंगाल » Murshidabad News: उप मुख्यमंत्री सिन्हा की ललकार बोले- ‘बाबरी मस्जिद नहीं, अब भारत में राम और मां जानकी का मंदिर बनेगा…’

Murshidabad News: उप मुख्यमंत्री सिन्हा की ललकार बोले- ‘बाबरी मस्जिद नहीं, अब भारत में राम और मां जानकी का मंदिर बनेगा…’

Murshidabad News

Murshidabad News: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में मंगलवार देर रात बाबरी मस्जिद के शिलान्यास के पोस्टर लगाए जाने को लेकर बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भारत में अब कोई बाबरी मस्जिद नहीं बनेगा। भारत में भगवान राम का मंदिर और मां जानकी का मंदिर बनेगा। पटना में पत्रकारों से बातचीत में इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भारत में दोबारा कोई बाबर पैदा ही नहीं होगा, जो भारत की भूमि पर फिर से कोई बाबरी मस्जिद बना ले। मां भारती का संतान जग चुका है। अब बाबर का कोई भी औलाद बाबरी मस्जिद भारत में नहीं बनाएगा।

मुर्शिदाबाद में लगे पोस्टर

सिन्हा ने आगे कहा कि भारत में राम का मंदिर और मां जानकी का मंदिर ही बनेगा। उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में मंगलवार देर रात बाबरी मस्जिद के शिलान्यास के पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर्स पर लिखा है कि छह दिसंबर को बेलडांगा में बाबरी मस्जिद का शिलान्यास समारोह होगा। टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर को शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजनकर्ता बताया गया है। कबीर ने कहा कि छह दिसंबर को हम बाबरी मस्जिद की नींव रखेंगे। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बिहार सरकार के आदेश पर बिहार विधान परिषद की प्रतिपक्ष की नेता और राजद नेता राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने का आदेश देने पर कहा कि जिस विभाग के तहत यह मामला है, नियम के अनुसार हर बार नई सरकार आती है। आवास बदलने का आवास आवंटन की एक प्रक्रिया होती है। भवन निर्माण विभाग उसके तहत यह कार्रवाई कर रही होगी।

आपको बता दें कि 6 दिसंबर, 1992 को कारसेवकों की उमड़ी भीड़ ने अयोध्या में बाबरी विध्वंस के विवादित ढांचे को नुकसान पहुंचाया था। इसके बाद कोर्ट का आदेश आने के बाद अब रामजन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो गया है। मंगलवार को भव्य राम मंदिर में ध्वजारोहण का भव्य कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

ये भी पढ़े… Uttarakhand News: मोदी-योगी से एक्ट्रेस उर्मिला सनावर ने लगाई न्याय की गुहार, पूर्व विधायक पर लगाया यौन शोषण का आरोप

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल