ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पुलिस बनी देवदूत! प्रेमी युगल को मिला, जबरन तलाक की साजिश की नाकाम

मुजफ्फरनगर पुलिस बनी देवदूत! प्रेमी युगल को मिला, जबरन तलाक की साजिश की नाकाम

Muzaffarnagar news

Muzaffarnagar News: ​उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में खालापार कोतवाली पुलिस ने एक अंतरधार्मिक नवविवाहित जोड़े के लिए मिसाल कायम की है। पुलिस की तत्परता से न केवल युवती को उसके परिजनों की जबरन तलाक कराने की साजिश से बचाया गया बल्कि कानूनी रूप से विवाहित इस जोड़े को एक साथ रहने की अनुमति भी मिली।

​ कॉलेज का प्यार घर का विरोध

​यह मामला शामली जनपद के जलालाबाद निवासी रणवीर सिंह सैनी (25) और नानूपुर निवासी मुस्लिम युवती अनम मलिक (23) से जुड़ा है। दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते थे, जहाँ उनकी दोस्ती जल्द ही गहरे प्रेम में बदल गई। पिछले करीब एक वर्ष से दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। हालाँकि, दोनों के अलग-अलग समुदायों से होने के कारण उनके परिवार इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे। जब अनम के परिजनों को उनके प्रेम संबंध की जानकारी मिली तो उन्होंने युवती की आवाजाही पर रोक लगा दी। इसके बाद रणवीर और अनम ने घर से भागकर शादी करने का फैसला किया। भागने के बाद इस प्रेमी युगल ने पंजाब के जालंधर में कोर्ट मैरिज कर ली और कुछ समय तक साथ रहे। आरोप है कि बाद में अनम के परिजनों ने उनकी शादी को स्वीकार करने का झांसा दिया और अनम को वापस अपने साथ ले आए

Muzaffarnagar News: ​मुजफ्फरनगर में तलाक की साजिश का खुलासा

​रणवीर के अनुसार अनम के परिजन उसे झांसे में लेकर बीते रविवार को मुजफ्फरनगर के खालापार क्षेत्र स्थित एक मकान में ले गए थे। यहाँ एक मस्जिद में अनम का जबरन तलाक (निकाह वापस) कराने की साजिश रची जा रही थी। जैसे ही अनम को इस षड्यंत्र की भनक लगी उसने किसी तरह फोन कर अपने पति रणवीर को पूरे मामले की जानकारी दी।

​पुलिस की त्वरित कार्रवाई और कानूनी अनुमति

​सूचना मिलते ही थाना प्रभारी महावीर फौजदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और तत्काल कार्रवाई करते हुए अनम को उस मकान से सुरक्षित बरामद कर थाने ले आए। थाने में कागजी कार्रवाई पूरी की गई। पुलिस ने पाया कि दोनों बालिग हैं और कानूनी रूप से विवाहित हैं। पति रणवीर ने पुलिस को बताया कि अनम के घर वाले उनका तलाक कराकर कहीं और शादी कराना चाहते थे।

​इस मामले में सीओ सिटी ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने लड़की की बालिग उम्र और पति-पत्नी की सहमति को देखते हुए दोनों को एक साथ रहने की अनुमति दी है। अनम के परिजनों द्वारा विरोध किए जाने के बावजूद, पुलिस ने कानून का साथ दिया।

Report By: यश मित्तल 

ये भी पढ़े… शामली में बुर्का न पहनने से नाराज फारुख ने पत्नी-दो बेटियों की हत्या कर ‘आंगन में दफनाया’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल