Home » राष्ट्रीय » संदिग्ध IED धमाके में असम राइफल्स का एक जवान बलिदानी, 4 घायल

संदिग्ध IED धमाके में असम राइफल्स का एक जवान बलिदानी, 4 घायल

Nagaland IED Blast:

Nagaland IED Blast: नगालैंड के चुमौकेदिमा इलाके से रविवार को एक दुखद घटना सामने आई। संदिग्ध आईईडी (IED) विस्फोट में असम राइफल्स का एक जवान देश की सेवा करते हुए बलिदानी हो गया, जबकि चार अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार यह हमला पहले से लगाए गए विस्फोटक के जरिए किया गया।

Nagaland IED Blast: कैसे हुआ हमला-

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, असम राइफल्स के जवान बोलेरो एसयूवी से अपने निर्धारित मार्ग पर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे पहले से लगाए गए संदिग्ध आईईडी में जोरदार विस्फोट हुआ। धमाका इतना तेज था कि जवानों का वाहन इसकी चपेट में आ गया। यह घटना असम-नगालैंड सीमा के पास हुई, जहां असम राइफल्स का एक प्रशिक्षण केंद्र भी स्थित है।

Nagaland IED Blast: चार घायल जवानों का इलाज जारी-

विस्फोट में घायल हुए चारों जवानों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। सुरक्षा एजेंसियां घायलों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

इलाके में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन-

घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। हमलावरों का पता लगाने और किसी भी संभावित खतरे को खत्म करने के लिए व्यापक तलाशी अभियान (सर्च ऑपरेशन) शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और विस्फोट के पीछे जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं

यह भी पढ़े- पहले पति को तलाक दिए बिना दूसरी शादी? हाई कोर्ट ने बताया गुजारा भत्ते का नियम