Home » बिहार » आखिर कैसे हुई बिहार के नालंदा मंदिर में 9 श्रद्धालुओं की मौत जाने सब कुछ

आखिर कैसे हुई बिहार के नालंदा मंदिर में 9 श्रद्धालुओं की मौत जाने सब कुछ

Nalanda mandir hadsa:
Spread the love

Nalanda mandir hadsa: नालंदा जिले के शीतला माता मंदिर में चैत्र महीने के आखिरी मंगलवार के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे। मंदिर परिसर में लगे मेले के कारण भीड़ और बढ़ गई थी।

इसी दौरान वो हुआ जिसके कारण यह बड़ा हादसा हुआ दराअसल दर्शन की जल्दबाजी में धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जिससे भगदड़ मच गई। अफरातफरी के बीच कई लोग भीड़ में दब गए। ज्यादा सँभलने का मौका नहीं मिला और तब ही  इस हादसे में 8 महिलाओं की  मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ा दिया।

“भीड़ नियंत्रण में भारी लापरवाही आई सामने “

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंदिर परिसर छोटा था और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं थी। न तो पर्याप्त पुलिस बल तैनात था और न ही भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई थी। बताया गया कि करीब 25 हजार श्रद्धालुओं की भीड़ के बावजूद मौके पर पुलिस की मौजूदगी नगण्य थी, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।

Nalanda mandir hadsa: “दर्शन की होड़ बनी हादसे की वजह”

श्रद्धालुओं के मुताबिक, लोग लाइन में लगने के बजाय जल्दी दर्शन करने के लिए एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान एक महिला के गिरने से हालात बेकाबू हो गए और भगदड़ मच गई।

Nalanda mandir hadsa: राहत और प्रशासनिक कार्रवाई

हादसे के बाद मंदिर और मेला तत्काल बंद करवा दिया गया। प्रशासन ने मौके पर राहत कार्य शुरू किया, हालांकि लोगों का कहना है कि पुलिस और एंबुलेंस को पहुंचने में देर हुई। नीतिश कुमार ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और मुख्य सचिव को रिपोर्ट सौंपने को कहा है। दीपनगर थाने के SHO राजमणि को सस्पेंड कर दिया गया है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये और केंद्र सरकार ने 2 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

सवालों के कटघरे में सुरक्षा व्यवस्था 

हादसे के दिन ही नालंदा यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए हजारों जवान तैनात थे, जबकि मंदिर में भारी भीड़ के बावजूद पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे।

यह भी पढे़ : भारतीय सेना ने द्वितीय विश्व युद्ध के बमों को किया निष्क्रिय जाने कैसे हुआ ?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments