Breaking News
Home » एक्सक्लूसिव » उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ BJP विधायक की तहरीर नंदकिशोर गुर्जर बोले- “सनातन विरोधी बयान बर्दाश्त नहीं, देश में तनाव फैलाने की साजिश”

उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ BJP विधायक की तहरीर नंदकिशोर गुर्जर बोले- “सनातन विरोधी बयान बर्दाश्त नहीं, देश में तनाव फैलाने की साजिश”

Nand Kishore Gurjar:

Nand Kishore Gurjar: गाजियाबाद के लोनी से भाजपा विधायक Nand Kishore Gurjar ने DMK नेता Udhayanidhi Stalin के खिलाफ लोनी थाने में तहरीर दी है। भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि उदयनिधि स्टालिन लगातार सनातन धर्म के खिलाफ बयान देकर करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत कर रहे हैं और समाज में वैमनस्य फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

“सनातन को खत्म करने की बात बेहद निंदनीय”

Nand Kishore Gurjar ने कहा कि उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को लोगों को बांटने वाली सोच बताते हुए उसे खत्म करने की बात कही, जो बेहद आपत्तिजनक और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान हर नागरिक को अपने धर्म और आस्था का सम्मान करने का अधिकार देता है। ऐसे में किसी विशेष धर्म के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती है।

Nand Kishore Gurjar: “देश में दंगा भड़काने की साजिश”

भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि यह बयान केवल राजनीतिक टिप्पणी नहीं, बल्कि देश में बड़े पैमाने पर तनाव और दंगे भड़काने की साजिश का हिस्सा हो सकता है।

उन्होंने पुलिस से मांग की कि Udhayanidhi Stalin के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति सनातन धर्म के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने का साहस न कर सके।

Nand Kishore Gurjar: TMC और विपक्ष पर भी साधा निशाना

Nand Kishore Gurjar ने पश्चिम बंगाल की TMC नेता के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि भगवान शिव और भगवान राम को लेकर भी अपमानजनक टिप्पणियां की गईं। उन्होंने समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कुछ दल हमेशा सनातन विरोधी राजनीति करते रहे हैं।

NSA लगाने की मांग

भाजपा विधायक ने कहा कि उदयनिधि स्टालिन के बयान से देशभर में आक्रोश है और इससे सामाजिक तनाव बढ़ सकता है। उन्होंने मांग की कि मामले में NSA जैसी कठोर धाराओं के तहत कार्रवाई की जाए।

यह भी पढे़ : NEET-UG 2026 रद्द होने से छात्रों में नाराजगी मध्य प्रदेश के 1.20 लाख अभ्यर्थी प्रभावित, पेपर लीक मामले की जांच CBI को सौंपी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments