Breaking News
Home » मनोरंजन » Nandini CM Suicide: बेंगलुरु PG में 26 साल की नंदिनी सीएम ने की आत्महत्या, पुलिस ने दर्ज किया अप्राकृतिक मौत की रिपोर्ट

Nandini CM Suicide: बेंगलुरु PG में 26 साल की नंदिनी सीएम ने की आत्महत्या, पुलिस ने दर्ज किया अप्राकृतिक मौत की रिपोर्ट

केंगेरी PG में कन्नड़ एक्ट्रेस नंदिनी सीएम की मौत

Nandini CM Suicide: बेंगलुरु के केंगेरी इलाके में रहने वाली 26 वर्षीय कन्नड़ एक्ट्रेस नंदिनी सीएम अपने पीजी आवास में मृत मिलीं। इस दुखक मामले में केंगेरी पुलिस द्वारा BNSS एक्ट 2023 की धारा 194 के तहत अप्राकृतिक मौत की रिपोर्ट (UDR नंबर 76/2025) दर्ज की गई है। पुलिस ने FIR लिखी जिसके अनुसार, यह घटना 28 दिसंबर 2025 की रात लगभग 11:16 बजे से लेकर 29 दिसंबर 2025 की सुबह 12:30 बजे के बीच होने के अनुमान है। जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी 29 दिसंबर की सुबह करीब 9:15 बजे मिली। यह हादसा पीजी की दूसरी मंजिल पर हुआ।

Nandini CM Suicide: केंगेरी PG में कन्नड़ एक्ट्रेस नंदिनी सीएम की मौत
केंगेरी PG में कन्नड़ एक्ट्रेस नंदिनी सीएम की मौत

पिता के निधन के बाद सरकारी नौकरी ठुकराई

साल 2018 में नंदिनी ने बल्लारी से अपनी PUC की पढ़ाई पूरी कर हेसरघट्टा स्थित RR इंस्टीट्यूट में इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन लिया था। लेकिन उन्हें हमेशा से ही एक्टिंग करने का बहुत शौक था। अपनी इसी रूचि की वजह से उन्होंने रोजाना कॉलेज जाना छोड़ दिया और राजराजेश्वरी नगर में एक्टिंग की ट्रेनिंग लेने लगीं। जिसके बाद उनके करियर की शुरुआत साल 2019 से हुई और अभिनेत्री द्वारा कई कन्नड़ टेलीविजन सीरियल में अभिनय किया गया। वहीं 2023 में नंदिनी के पिता का निधन हो गया था, जिसके बाद उन्हें सरकारी नौकरी का प्रस्ताव मिला जिसे उन्होंने नहीं स्वीकारा और एक्टिंग करियर में ही आगे जाने का फैसला किया।

Nandini CM Suicide: घटना से पहले दोस्त के घर गई थीं नंदिनी

29 दिसंबर की सुबह करीब 3:45 बजे पुलिस ने शिकायतकर्ता को जानकारी दी कि नंदिनी अपने पीजी के कमरे में मृत अवस्था में मिली हैं। इसके बाद परिवार सुबह करीब 8 बजे बेंगलुरु पहुंचा और घटना से जुड़ी जानकारी ली।

केंगेरी PG में कन्नड़ एक्ट्रेस नंदिनी सीएम की मौत
केंगेरी PG में कन्नड़ एक्ट्रेस नंदिनी सीएम की मौत

पुलिस के मुताबिक, 28 दिसंबर की शाम नंदिनी अपने दोस्त पुनीत के घर गई थीं और रात करीब 11:23 बजे वापस पीजी लौटीं। लौटने के बाद उन्होंने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। जब पुनीत ने बाद में उन्हें फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उसने रात करीब 11:50 बजे पीजी मैनेजर कुमार और इंचार्ज किरण को इसकी सूचना दी। दरवाजा खोले जाने पर नंदिनी कमरे में मृत पाई गईं।

PSI हनुमंता हडिमाणी कर रहे हैं मामले की जांच

शिकायतकर्ता ने बताया कि नंदिनी ने अपनी डायरी में लिखा था कि वह सरकारी नौकरी नहीं करना चाहती थीं और एक्टिंग में ही आगे बढ़ना चाहती थीं। परिवार का कहना है कि उनकी मौत को लेकर उन्हें किसी पर कोई शक या आरोप नहीं है। इस पूरे मामले की जांच केंगेरी पुलिस स्टेशन के PSI हनुमंता हडिमाणी कर रहे हैं