Breaking News
Home » देश-विदेश » ओमान से स्वदेश रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी, डिप्टी पीएम सईद ने गले लगाकर दी विदाई

ओमान से स्वदेश रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी, डिप्टी पीएम सईद ने गले लगाकर दी विदाई

Narendra Modi:

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओमान की अपनी यात्रा पूरी कर भारत के लिए रवाना हो गए। मस्कट एयरपोर्ट पर ओमान के रक्षा मामलों के उप प्रधानमंत्री सैय्यद शिहाब बिन तारिक अल सईद स्वयं उन्हें विदा करने पहुंचे। इस दौरान भारत-ओमान के ऐतिहासिक और आत्मीय संबंधों की झलक साफ नजर आई।

गर्मजोशी भरा विदाई दृश्य, नमस्ते से झलकी मित्रता

हवाई अड्डे पर दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया और एक-दूसरे को गले लगाया। विदाई के समय ओमान के उप प्रधानमंत्री को पारंपरिक भारतीय अभिवादन ‘नमस्ते’ करते हुए देखा गया, जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने हाथ हिलाकर विदा ली। यह दृश्य दोनों देशों के बीच गहरी मित्रता और आपसी सम्मान का प्रतीक बना।

Narendra Modi:
                    विदाई के समय डिप्टी पीएम नमस्ते करते हुए 

Narendra Modi: द्विपक्षीय बैठक में हुए अहम व्यापार समझौते

ओमान प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और ओमान नेतृत्व के बीच द्विपक्षीय बैठक भी हुई, जिसमें भारत-ओमान व्यापार संबंधों को नई दिशा मिली। दोनों देशों के बीच हुए समझौतों से टेक्सटाइल, फुटवियर, ऑटोमोबाइल, जेम्स एंड ज्वैलरी, रिन्यूएबल एनर्जी और ऑटो कंपोनेंट्स जैसे क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा।

सीईपीए को बताया ऐतिहासिक फैसला

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (CEPA) एक ऐतिहासिक निर्णय है, जिसकी गूंज आने वाले दशकों तक सुनाई देगी। उन्होंने कहा कि यह समझौता व्यापार को बढ़ावा देगा, निवेश को नया आत्मविश्वास देगा और दोनों देशों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा।

Narendra Modi: तीन देशों की यात्रा के बाद स्वदेश वापसी

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार शाम मस्कट पहुंचे थे, जहां एयरपोर्ट पर सैय्यद शिहाब बिन तारिक अल सईद ने उनका स्वागत किया था। औपचारिक बातचीत के बाद उनके सम्मान में भोज का आयोजन भी किया गया। अब तीन देशों की यात्रा पूरी कर प्रधानमंत्री स्वदेश लौट रहे हैं।

ये भी पढ़ें…Up News: योगी सरकार का टेक मिशन, यूपी में बनेगी पहली सेमीकंडक्टर ओसैट यूनिट