Breaking News
Home » बिहार » Nawada New Year 2026: डीएम-एसपी ने पिकनिक स्पॉट पर किया औचक निरीक्षण

Nawada New Year 2026: डीएम-एसपी ने पिकनिक स्पॉट पर किया औचक निरीक्षण

नववर्ष पर नवादा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Nawada New Year 2026: नवादा जिले में नववर्ष के जश्न के दौरान शांति, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश और पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने संयुक्त रूप से जिले के ककोलत जलप्रपात और फुलवरिया जलाशय एवं प्रमुख पिकनिक स्थलों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पर्यटक स्थलों पर पहुंचकर न्यू इयर्स को लेकर पिकनिक स्पॉट पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान, जिले के इन प्रमुख पर्यटन स्थलों पर नववर्ष के अवसर पर संभावित भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष चर्चा की गई।

नववर्ष पर नवादा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
नववर्ष पर नवादा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था पर डीएम-एसपी की विशेष समीक्षा

डीएम और एसपी ने बताया कि इन स्थानों पर बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने की संभावना है। इसे देखते हुए, पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकने के लिए इन स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग और आपातकालीन सेवाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।

Nawada New Year: नववर्ष पर नवादा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
नववर्ष पर नवादा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Nawada New Year: पर्यटकों से नववर्ष शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील

डीएम और एसपी ने आम नागरिकों और पर्यटकों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और नववर्ष का उत्सव शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाएं इस दौरान उनके साथ रजौली अनुमंडल पदाधिकारी एसडीएम स्वतंत्र कुमार सुमन व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुलशन कुमार, सीओ गुफरान मजहरी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Report BY: ऋषभ कुमार