Home » राष्ट्रीय » 13 आरोपियों पर CBI का शिकंजा, NEET पेपर लीक केस में चार्जशीट

13 आरोपियों पर CBI का शिकंजा, NEET पेपर लीक केस में चार्जशीट

NEET: 13 आरोपियों पर शिकंजा, NEET पेपर लीक केस में चार्जशीट

NEET: NEET UG पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ा कदम उठाते हुए 13 आरोपियों के खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। मामले की सुनवाई अब पेपर लीक से जुड़े मामलों के लिए गठित विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी। जांच एजेंसी के मुताबिक, चार्जशीट में भारतीय न्याय संहिता, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) अधिनियम, 2024 की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। मामले के सभी 13 आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट

सीबीआई ने NEET UG पेपर लीक मामले में यश यादव, मंगीलाल बिवाल, दिनेश बिवाल, विकास बिवाल, शुभम खैरनार, धनंजय लोखंडे, प्रह्लाद कुलकर्णी, तेजस हर्षद कुमार, डॉ. मनोज शिरुरे, शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर, मनीषा वाघमारे, मनीषा मंधारे और मनीषा संजय हवालदार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

NEET: विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

आर्थिक अपराध शाखा की ओर से दाखिल चार्जशीट को पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए गठित विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। इस मामले की सुनवाई अब इसी विशेष अदालत में आगे बढ़ेगी। जांच एजेंसी का कहना है कि सभी आरोपी इस समय न्यायिक हिरासत में हैं।

कई कानूनों के तहत लगाए गए आरोप

सीबीआई ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 315(5), 318(4), 61(2), 238 और 303(2) के तहत मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 13(2) के साथ धारा 13(1)(a) और पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स), 2024 की धारा 3, 4, 5, 10 और 11 के तहत भी आरोप लगाए गए हैं।

NEET: सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में

जांच एजेंसी के अनुसार, चार्जशीट दाखिल किए गए सभी 13 आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद अब मामले में न्यायिक प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है। विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के दौरान आरोपों और जांच से जुड़े तथ्यों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

ये भी पढ़ें…पेपर लीक आतंकवाद से कम नहीं, परीक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए सख्त कानून जरूरी: अनुराग ठाकुर