SpiceJet Flight Cancelled: दिल्ली एयरपोर्ट पर 180 यात्री घंटों फंसे, पुणे की उड़ान रद

SpiceJet Flight Cancelled:

SpiceJet Flight Cancelled: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की पुणे जाने वाली उड़ान को लेकर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। फ्लाइट संख्या SG 939 को तकनीकी कारणों से पहले कई घंटे देरी हुई और बाद में इसे रद्द कर दिया गया। इस दौरान 180 से अधिक यात्री घंटों तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे।

SpiceJet Flight Cancelled: यात्रियों ने एयरलाइन पर लगाए लापरवाही के आरोप-

यात्रियों के अनुसार, बोर्डिंग टाइम रात 8:45 बजे तय था और फ्लाइट को रात 9:15 बजे उड़ान भरनी थी। लेकिन छह घंटे से अधिक समय तक इंतजार के बावजूद एयरलाइन की ओर से उड़ान की स्थिति को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।
इससे नाराज यात्रियों और स्पाइसजेट कर्मचारियों के बीच बहस भी हुई, जिसके बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा कर्मियों को बुलाना पड़ा।

SpiceJet Flight Cancelled: यात्री ने सोशल मीडिया पर साझा की परेशानी-

यात्री रमेश चंद्र सोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी परेशानी साझा की। उन्होंने बोर्डिंग पास की तस्वीर पोस्ट करते हुए डीजीसीए, प्रधानमंत्री कार्यालय और एयरपोर्ट अथॉरिटी से हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि विमान में लंबे समय से मेंटेनेंस का काम चल रहा था और यात्रियों को फ्लाइट की सुरक्षा को लेकर भी चिंता थी।

डायबिटीज मरीज यात्री ने बताई परेशानी-

रमेश सोनी ने बताया कि लंबे इंतजार के दौरान खाने-पीने की व्यवस्था नहीं होने से उनकी तबीयत खराब होने लगी। उन्होंने कहा कि रात 2 बजे से 3:30 बजे तक भी यात्रियों को फ्लाइट की सही स्थिति की जानकारी नहीं दी गई।

यात्रियों ने जांच की मांग की-

यात्रियों ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय और डीजीसीए से मामले की जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि इतने लंबे इंतजार के बावजूद एयरलाइन की ओर से न तो उचित सुविधा दी गई और न ही समय पर जानकारी उपलब्ध कराई गई।

स्पाइसजेट ने तकनीकी खराबी को बताया कारण-

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि 27 जुलाई को दिल्ली से पुणे जाने वाली उड़ान SG 939 तकनीकी खराबी के कारण पहले विलंबित हुई और बाद में रद्द करनी पड़ी। एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों के लिए अतिरिक्त उड़ान की व्यवस्था की और असुविधा के लिए खेद जताया

यह भी पढ़े- PoK में हिंसा के बीच चुनाव, भारत ने किया विरोध, 19 की मौत का दावा

PoK में हिंसा के बीच चुनाव, भारत ने किया विरोध, 19 की मौत का दावा

PoK Violence:

PoK Violence: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में विधानसभा चुनाव से पहले हिंसा और तनाव की स्थिति गंभीर हो गई है। चुनावी धांधली के आरोपों और सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच कई जगह झड़पें हुईं। इन घटनाओं में कम से कम 19 लोगों की मौत और कई लोगों के घायल … Read more

69000 Teacher Recruitment Case: सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों से मांगे सुझाव, 4 अगस्त को अगली सुनवाई

69000 Teacher Recruitment Case:

69000 Teacher Recruitment Case: उत्तर प्रदेश के 69000 सहायक शिक्षक भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों से सुझाव मांगे हैं। कोर्ट ने कहा है कि अगर दोनों पक्ष किसी एक समाधान पर सहमत होते हैं तो संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत मिली विशेष शक्तियों का इस्तेमाल कर मामले का निपटारा किया जा सकता है।

69000 Teacher Recruitment Case: 4 अगस्त को होगी अगली सुनवाई-

न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति शील नागू की पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए अगली तारीख 4 अगस्त तय की है। कोर्ट ने कहा कि यदि पक्षकारों में सहमति नहीं बनती है तो लंबित याचिकाओं पर मेरिट के आधार पर सुनवाई की जाएगी।

69000 Teacher Recruitment Case: पक्षकारों को सुझाव दाखिल करने का निर्देश-

सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों को अपने सुझाव दाखिल करने के लिए कहा है। कोर्ट ने बताया कि अभी सभी पक्षों की लिखित दलीलें पूरी तरह प्राप्त नहीं हुई हैं, इसलिए उन्हें अतिरिक्त समय दिया गया है।

नौकरी में शामिल अभ्यर्थियों को हटाए बिना समाधान पर विचार-

सुनवाई के दौरान आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के वकील ने कहा कि राज्य सरकार के पास रिक्तियां उपलब्ध हैं, इसलिए सभी पात्र उम्मीदवारों को समायोजित कर मामले का समाधान किया जा सकता है। कोर्ट पिछले कुछ समय से इस विकल्प पर विचार कर रहा है कि नौकरी कर रहे अभ्यर्थियों को हटाए बिना आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को कैसे समायोजित किया जाए।

इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को दी गई चुनौती-

यह मामला इलाहाबाद हाई कोर्ट की खंडपीठ के 13 अगस्त 2024 के आदेश से जुड़ा है। हाई कोर्ट ने चयन सूची रद्द करते हुए आरक्षण नियमों के अनुसार नई सूची तैयार करने का निर्देश दिया था। इस फैसले को नौकरी ज्वाइन कर चुके अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

9000 अभ्यर्थियों को समायोजित करने की बात कही थी सरकार ने-

सुप्रीम कोर्ट में उत्तर प्रदेश सरकार ने हलफनामा दाखिल कर बताया था कि वह करीब 9000 और अभ्यर्थियों को समायोजित कर सकती है। हालांकि करीब 5000 ऐसे अभ्यर्थियों को लेकर विवाद बना हुआ है, जिन्हें नियुक्ति का अवसर मिला था लेकिन उन्होंने ज्वाइन नहीं किया था।

5000 अभ्यर्थियों पर बना हुआ है पेंच-

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों और कोर्ट की ओर से भी इन 5000 अभ्यर्थियों को दोबारा नियुक्ति देने को लेकर सवाल उठाए गए हैं। राज्य सरकार ने कहा था कि ये अभ्यर्थी मेरिट में ऊपर हैं, लेकिन कोर्ट के निर्देश के अनुसार फैसला लिया जाएगा

यह भी पढ़े- UP News: बारिश में नाले में बहे 8 वर्षीय बच्चे का 18 घंटे बाद मिला शव, घर से 1 किमी दूर बरामद

UP News: बारिश में नाले में बहे 8 वर्षीय बच्चे का 18 घंटे बाद मिला शव, घर से 1 किमी दूर बरामद

UP News:

UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर में तेज बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। नैनीताल हाईवे स्थित पहाड़ी गेट के पास नई बस्ती में 8 वर्षीय अब्दुल करीम बारिश के दौरान खुले नाले में गिर गया और तेज बहाव में बह गया। घटना सोमवार शाम करीब 3:30 बजे की है।

UP News: बड़े भाई के सामने हुआ हादसा-

बताया गया कि अब्दुल करीम अपने बड़े भाई अब्दुल रहीम के साथ घर के बाहर बारिश में खेल रहा था। सड़क पर पानी भरा हुआ था और सामने खुला नाला तेज बहाव के साथ बह रहा था। अचानक बच्चे का पैर फिसला और वह नाले में गिर गया। बड़े भाई के शोर मचाने पर परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।

UP News: रात तक चला रेस्क्यू अभियान-

सूचना मिलने पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों की मौजूदगी में नाले में कई घंटे तक बच्चे की तलाश की गई, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण रात तक उसका पता नहीं चल सका। अंधेरा होने पर खोज अभियान रोक दिया गया।

18 घंटे बाद मिला शव-

मंगलवार सुबह करीब 8 बजे सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के बाबा दीप सिंह नगर से गुजरने वाले नाले में बच्चे का शव मिला। यह स्थान उसके घर से करीब एक किलोमीटर दूर था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव-

शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। बच्चे का शव देखकर परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। गंज कोतवाली प्रभारी पवन कुमार शर्मा ने शव बरामद होने की पुष्टि की है

यह भी पढ़े- 13 आरोपियों पर CBI का शिकंजा, NEET पेपर लीक केस में चार्जशीट

13 आरोपियों पर CBI का शिकंजा, NEET पेपर लीक केस में चार्जशीट

NEET: 13 आरोपियों पर शिकंजा, NEET पेपर लीक केस में चार्जशीट

NEET: NEET UG पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ा कदम उठाते हुए 13 आरोपियों के खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। मामले की सुनवाई अब पेपर लीक से जुड़े मामलों के लिए गठित विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी। जांच एजेंसी के मुताबिक, चार्जशीट में भारतीय न्याय संहिता, … Read more

Gen Z प्रदर्शन पर भारत की पाकिस्तान को दो टूक, कहा- सीमा पार आतंकवाद खत्म करें

India-Pakistan News:

India-Pakistan News: भारत में शिक्षा सुधार को लेकर चल रहे Gen Z आंदोलन पर पाकिस्तान के सोशल मीडिया में बढ़ती प्रतिक्रियाओं के बीच भारत ने स्पष्ट संदेश दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान को भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने के बजाय सीमा पार आतंकवाद खत्म करने पर ध्यान देना चाहिए। India-Pakistan … Read more

Bankipur By-Election 2026: मुकेश सहनी का भाजपा पर हमला, बोले- गठबंधन धर्म निभाकर बीजेपी को हराना होगा

 Bankipur By-Election 2026:

Bankipur By-Election 2026: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाज का वोट उसकी सबसे बड़ी ताकत है और इसे वहीं जाना चाहिए, जहां समाज का हित सुरक्षित हो। Bankipur By-Election 2026: … Read more

91 साल पहले हुई थी बॉलीवुड के पहले आइटम सॉन्ग की शुरुआत, जानिए कैसे बना यह ट्रेंड

Bollywood Song:

Bollywood Song: “मुन्नी बदनाम’, ‘शीला की जवानी’, ‘चिकनी चमेली’, ‘ऊं अंटवा’ और ‘आज की रात’ जैसे गाने आज बॉलीवुड की पहचान बन चुके हैं। शादी, पार्टी और हर बड़े जश्न में इन गानों की धूम रहती है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि हिंदी सिनेमा में स्टैंडअलोन डांस परफॉर्मेंस यानी आइटम सॉन्ग की शुरुआत करीब 91 साल पहले हो चुकी थी।

Bollywood Song: अजूरी को माना जाता है पहली आइटम डांसर-

1930 के दशक में अजूरी (एना मैरी गेजेलर) को हिंदी सिनेमा में स्टैंडअलोन डांस नंबर की शुरुआत करने वाली कलाकार माना जाता है। उन्होंने कई भारतीय, पाकिस्तानी और बंगाली फिल्मों में काम किया। हालांकि उस दौर की फिल्मों का रिकॉर्ड सीमित होने के कारण उनके डांस नंबर उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन उन्हें भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की पहली आइटम डांसर माना जाता है।

Bollywood Song: कुकू मोरे ने डांस नंबर को दी नई पहचान-

1940 और 1950 के दशक में कुकू मोरे (Cockoo Moray) ने बॉलीवुड में कैबरे और डांस नंबर को लोकप्रिय बनाया। अपने शानदार डांस और लचीलेपन की वजह से उन्हें ‘रबर गर्ल’ कहा जाता था। उनके लोकप्रिय गीतों में ‘पतली कमर है’ (बरसात, 1949) और ‘हम तुम्हारे हैं जरा’ (चलती का नाम गाड़ी, 1958) शामिल हैं। कुकू ने ही बाद में हेलेन को फिल्म इंडस्ट्री में आगे बढ़ने में मदद की।

हेलेन ने बनाया कैबरे डांस का नया ट्रेंड-

1958 में फिल्म हावड़ा ब्रिज का गाना ‘मेरा नाम चिन चिन चू’ हेलेन के करियर का बड़ा मोड़ साबित हुआ। इसके बाद ‘पिया तू अब तो आजा’ (1971) और ‘महबूबा महबूबा’ (1975) जैसे गानों ने उन्हें बॉलीवुड की सबसे चर्चित डांसर बना दिया।

1999 में पहली बार चला ‘आइटम नंबर’ शब्द-

हालांकि फिल्मों में कहानी से अलग डांस गाने पहले से मौजूद थे, लेकिन ‘आइटम नंबर’ या ‘आइटम गर्ल’ शब्द का इस्तेमाल 1990 के दशक के आखिर में शुरू हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म शूल (1999) में शिल्पा शेट्टी का गाना ‘मैं आई हूं यूपी-बिहार लूटने’ पहला ऐसा गाना माना जाता है जिसे आधिकारिक तौर पर ‘आइटम नंबर’ कहा गया।

मलाइका, कैटरीना और करीना ने बनाया नया दौर-

इसके बाद आइटम सॉन्ग्स बॉलीवुड का अहम हिस्सा बन गए। मलाइका अरोड़ा का ‘छैया छैया’, कैटरीना कैफ के ‘शीला की जवानी’ और ‘चिकनी चमेली’, वहीं करीना कपूर का ‘फेविकोल से’ जैसे गानों ने आइटम सॉन्ग्स को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। आज बड़े सितारे भी ऐसे गानों का हिस्सा बनने से नहीं हिचकते।

‘आइटम नंबर’ शब्द आया कहां से-

‘आइटम’ शब्द मुंबई फिल्म इंडस्ट्री की बोलचाल की भाषा से आया। इसका इस्तेमाल किसी आकर्षक व्यक्ति या फिल्म के सबसे खास हिस्से के लिए किया जाता था। जब फिल्म निर्माताओं को समझ आया कि कुछ मिनट का दमदार डांस नंबर पूरी फिल्म की मार्केटिंग कर सकता है, तब ‘आइटम नंबर’ शब्द प्रचलन में आ गया और धीरे-धीरे बॉलीवुड का अहम हिस्सा बन गया

यह भी पढ़े- भारत को हराने वाले जय मूंदड़ा को बड़ा इनाम, अफगानिस्तान के खिलाफ आयरलैंड की ODI टीम में मिली जगह

भारत को हराने वाले जय मूंदड़ा को बड़ा इनाम, अफगानिस्तान के खिलाफ आयरलैंड की ODI टीम में मिली जगह

 AFG vs IRE:

AFG vs IRE: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार गेंदबाजी करने वाले भारतीय मूल के तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा को बड़ा इनाम मिला है। आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने 5 अगस्त से अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज के पहले तीन मुकाबलों के लिए टीम का एलान कर दिया है, जिसमें जय मूंदड़ा को पहली बार वनडे स्क्वाड में शामिल किया गया है। माना जा रहा है कि वह इस सीरीज में अपना वनडे डेब्यू कर सकते हैं।

AFG vs IRE: राजस्थान के टोंक से आयरलैंड तक का सफर-

29 वर्षीय जय मूंदड़ा का जन्म राजस्थान के टोंक में हुआ था। उन्होंने हाल ही में भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में आयरलैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मूंदड़ा ने अपनी शानदार गेंदबाजी से भारतीय बल्लेबाजों को काफी परेशान किया और टीम की सीरीज जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था।

AFG vs IRE: टी20 में 5 विकेट, अब वनडे में मौका-

जय मूंदड़ा ने अब तक आयरलैंड के लिए दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने 5 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं लिस्ट-ए क्रिकेट में उन्होंने 9 मैचों में 14 विकेट लिए हैं। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें अब वनडे टीम में जगह मिली है।

कप्तान पॉल स्टर्लिंग की वापसी-

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में आयरलैंड के नियमित कप्तान पॉल स्टर्लिंग की वापसी हुई है। वह भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। वहीं युवा तेज गेंदबाज बायरन मैकडोनो को भी पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है।

कई स्टार खिलाड़ी अब भी चोटिल-

आयरलैंड को इस सीरीज में भी चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझना पड़ेगा। तेज गेंदबाज जोश लिटिल, मैट होलार्ड, क्रेग यंग, बैरी मैकार्थी, जॉर्डन नील और डेविड डेलानी चोट के कारण उपलब्ध नहीं होंगे। फिलहाल बोर्ड ने पांच मैचों की सीरीज के पहले तीन मुकाबलों के लिए ही टीम का एलान किया है। बाकी दो मैचों का स्क्वाड बाद में घोषित किया जाएगा।

 आयरलैंड स्क्वैड- 

पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, एंड्रयू बालबर्नी, बेन कैलिट्ज, कर्टिस कैंफर, कैड कारमाइकल, जॉर्ज डॉकरेल, गेविन होए, एंड्रयू मैकब्राइन, लियाम मैकार्थी, बायरन मैकडोनो, जय मूंदड़ा, हैरी टेक्टर और लोर्कन टकर

यह भी पढ़े- पेपर लीक आतंकवाद से कम नहीं, परीक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए सख्त कानून जरूरी: अनुराग ठाकुर

पेपर लीक आतंकवाद से कम नहीं, परीक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए सख्त कानून जरूरी: अनुराग ठाकुर

Anurag Thakur

Anurag Thakur: लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल 2026 पर चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने पेपर लीक को देश के युवाओं के भविष्य के लिए बेहद गंभीर खतरा बताया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक आतंकवाद से कम खतरनाक नहीं है, क्योंकि इसका सबसे बड़ा नुकसान उन लाखों युवाओं को उठाना पड़ता है, … Read more