Breaking News
Home » जॉब - एजुकेशन » NEET पेपर लीक मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय, 25 नवंबर से सुनवाई

NEET पेपर लीक मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय, 25 नवंबर से सुनवाई

NEET Paper Leak Case:

NEET Paper Leak Case: दिल्ली की एक अदालत ने NEET-UG पेपर लीक मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया है। अदालत ने सभी आरोपियों को 21 नवंबर को पेश होने का निर्देश दिया है। मामले की नियमित सुनवाई 25 नवंबर से शुरू होगी।

NEET Paper Leak Case: आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी समेत कई आरोप

विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता ने आरोपियों के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और सबूत नष्ट करने समेत विभिन्न अपराधों के तहत आरोप तय करने का आदेश दिया। इसके अलावा, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम के तहत भी आरोप तय किए जाएंगे। अदालत ने सभी आरोपियों के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम की धारा 63 के तहत भी आरोप तय करने का निर्देश दिया है। फिलहाल अदालत के विस्तृत आदेश का इंतजार है।

NEET Paper Leak Case: सितंबर में गिरफ्तार हुआ था 14वां आरोपी

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पहले 13 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। इसके बाद 14वें आरोपी शेषराव बजरंग सूर्यवंशी उर्फ राज सूर्यवंशी के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल किया गया। महाराष्ट्र के नांदेड़ निवासी सूर्यवंशी को 2 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। सीबीआई ने परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक और अन्य अनुचित साधनों के इस्तेमाल से जुड़े मामले की जांच की है।

दोबारा आयोजित हुई थी NEET-UG परीक्षा

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए करती है। पेपर लीक के आरोपों के बीच एनटीए ने 12 मई को आयोजित परीक्षा रद्द कर दी थी। इसके बाद 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी।

यह भी पढ़े- भाजपा ने श्रीकृष्ण की नगरी से फूँके पांच महामंत्र; हैट्रिक लगाने की योजना, कैसे सफल होगी ‘जन आशीर्वाद यात्रा’?