Home » Breaking News » ओमप्रकाश राजभर का दावा- प्रधानमंत्री मोदी पर देश को भरोसा, पेपर लीक रोकने के लिए बनेगा सख्त कानून

ओमप्रकाश राजभर का दावा- प्रधानमंत्री मोदी पर देश को भरोसा, पेपर लीक रोकने के लिए बनेगा सख्त कानून

NEET PAPER LEAK: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने पेपर लीक मामलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि देश की जनता को प्रधानमंत्री पर पूरा भरोसा है और केंद्र सरकार इस तरह के अपराधों को रोकने के लिए और अधिक सख्त कानून लाने की तैयारी कर रही है।

‘केंद्र सख्त कानून की तैयारी में’

राजभर ने कहा कि नीट पेपर लीक जैसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए केंद्र सरकार मौजूदा कानूनी व्यवस्था को और मजबूत करने पर काम कर रही है। उनके अनुसार, केंद्रीय कैबिनेट जल्द ही ऐसा कानून ला सकती है, जिससे पेपर लीक जैसे मामलों में दोषियों के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

NEET PAPER LEAK: ‘छात्र पढ़ाई करें, आंदोलन नहीं’

उन्होंने कहा कि छात्रों का भविष्य सरकार की प्राथमिकता है और युवाओं को शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। उनका कहना था कि सरकार परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है।

अखिलेश यादव पर साधा निशाना

ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके मुख्यमंत्री रहते प्रदेश में पेपर लीक, नकल और सरकारी नौकरियों में अनियमितताओं के आरोप लगते रहे। उन्होंने दावा किया कि उस समय योग्य छात्रों के साथ अन्याय होता था और भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठते थे।

NEET PAPER LEAK: राम मंदिर मामले पर भी दिया जवाब

अयोध्या राम मंदिर में कथित चढ़ावा और दान से जुड़े विवाद पर अखिलेश यादव की टिप्पणी का जवाब देते हुए राजभर ने कहा कि मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है, गिरफ्तारियां हुई हैं, एसआईटी जांच कर रही है और सुप्रीम कोर्ट भी मामले पर नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि कानूनी प्रक्रिया चल रही है और उस पर भरोसा किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़े… सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल खत्म करते ही PM मोदी ने वांगचुक से क्या अपील की?