Home » Foreign Affairs » नेपाल के दार्चुला में भूकंप के झटकों से दहशत, लोग घरों से बाहर निकले

नेपाल के दार्चुला में भूकंप के झटकों से दहशत, लोग घरों से बाहर निकले

Nepal news: नेपाल के पर्वतीय जिले दार्चुला में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई। भूकंप के झटकों के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए। नेपाल के भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के मुताबिक, भूकंप सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर आया। इसका केंद्र दार्चुला जिले के तपोवन इलाके में जमीन के भीतर स्थित था। हालांकि शुरुआती जानकारी के अनुसार किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है, लेकिन स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भी महसूस हुए थे झटके

इससे पहले शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 दर्ज की गई थी। भूकंप सुबह 9 बजकर 57 मिनट पर आया था। जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई में था। झटके महसूस होते ही लोग कुछ समय के लिए घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। राहत की बात यह रही कि वहां भी किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली।

Nepal news: ओडिशा के कालाहांडी में भी आया था 4.1 तीव्रता का भूकंप

29 अप्रैल को ओडिशा के कालाहांडी जिले में भी 4.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, यह भूकंप शाम 7 बजकर 42 मिनट पर आया था और इसका केंद्र जमीन से करीब 24 किलोमीटर नीचे था। भूकंप के झटके धर्मगढ़ा, जूनागढ़, कोकसारा, थुआमूल रामपुर और भवानीपटना समेत कई इलाकों में महसूस किए गए थे। हालांकि प्रशासन ने साफ किया था कि किसी तरह की जानमाल की क्षति नहीं हुई।

क्यों बार-बार आ रहे भूकंप?

Nepal news: विशेषज्ञों के मुताबिक नेपाल और हिमालयी क्षेत्र भूकंप के लिहाज से संवेदनशील माने जाते हैं। भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल के कारण इस क्षेत्र में समय-समय पर भूकंप आते रहते हैं। छोटे तीव्रता वाले भूकंप बड़े खतरे का संकेत भी हो सकते हैं, इसलिए प्रशासन लगातार निगरानी रखता है।

 

 

ये भी पढ़ें: MP बना देश का सबसे बड़ा Wildlife Model? मोहन यादव सरकार ने बदली जंगलों की तस्वीर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments