Netflix Trending Movies: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पुरानी फिल्मों का क्रेज एक बार फिर देखने को मिल रहा है। 14 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई एक हॉलीवुड फिल्म अब Netflix पर जबरदस्त वापसी कर रही है। महज 1 घंटे 33 मिनट की यह साइंस-फिक्शन एडवेंचर फिल्म टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना चुकी है और दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है।
Netflix Trending Movies: नेटफ्लिक्स पर छाई ‘Journey 2: The Mysterious Island’-
साल 2012 में रिलीज हुई ‘Journey 2: The Mysterious Island’ एक साइंस-फिक्शन एडवेंचर फिल्म है, जिसका निर्देशन ब्रैड पेटन ने किया था। यह 2008 में आई ‘Journey to the Center of the Earth’ की सीक्वल है। फिल्म में ड्वेन जॉनसन, माइकल केन, जोश हचरसन, वैनेसा हजेंस, लुइस गुजमैन और क्रिस्टिन डेविस जैसे कलाकार नजर आते हैं।
Netflix Trending Movies: क्या है फिल्म की कहानी-
फिल्म की कहानी टीनएजर शॉन एंडरसन और उसके सौतेले पिता हैंक के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों एक रहस्यमयी डिस्ट्रेस सिग्नल का पीछा करते हुए दक्षिण प्रशांत महासागर के एक अनजान द्वीप पर पहुंचते हैं। वहां उन्हें शॉन के दादाजी फंसे हुए मिलते हैं। द्वीप के समुद्र में डूबने से पहले सभी को सुरक्षित बाहर निकालने की रोमांचक जंग ही फिल्म की मुख्य कहानी है।
बॉक्स ऑफिस पर भी रही थी सुपरहिट-
रिलीज के समय इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था और 2012 की सफल फिल्मों में शामिल रही। अब 14 साल बाद यह फिल्म एक बार फिर चर्चा में है और Netflix पर दर्शकों की पसंद बनी हुई है।
Netflix की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल-
‘Journey 2: The Mysterious Island’ इस समय Netflix की Top 10 Trending फिल्मों में शामिल है। भारत समेत कई देशों में दर्शक इसे खूब देख रहे हैं। अगर आपको साइंस-फिक्शन, एडवेंचर और फैमिली एंटरटेनमेंट पसंद है, तो यह फिल्म आपके वीकेंड वॉचलिस्ट का हिस्सा बन सकती है।
यह भी पढ़े- दवा ही नहीं, समंदर भी बन रहा है मानसिक सुकून का सहारा, जानिए क्या है ब्लू स्पेस थेरेपी








