राष्ट्रचेतना के वाहक
महंत अवैद्यनाथ उसी गौरवशाली परंपरा के तेजस्वी नक्षत्र थे, जिसकी वैचारिक नींव उनके गुरुदेव महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज ने रखी थी। दिग्विजयनाथ जी स्वतंत्रता आंदोलन के दौर में कांग्रेस से जुड़े रहते हुए भी हिंदू हितों की रक्षा के लिए मुखर रहे। जब कांग्रेस पर मुस्लिम तुष्टीकरण के आरोप तेज हुए, तब उन्होंने कांग्रेस छोड़कर हिंदू महासभा का दामन थामा और फिर हिंदू समाज के संगठन में जुट गए। सन 1939 में उन्होंने अखिल भारतवर्षीय अवधूत भेष बारह पंथ योगी महासभा की स्थापना कर साधु-संतों को केवल आध्यात्मिक साधना तक सीमित रहने के बजाय समाज सापेक्ष कार्यों के लिए प्रेरित किया। यही विरासत आगे चलकर महंत अवैद्यनाथ के व्यक्तित्व में और अधिक व्यापक रूप में दिखाई दी।
New Delhi: गुरु ने बदली जीवन की दिशा
बचपन में ही माता-पिता का साया सिर से उठ जाने के बाद कृपाल सिंह बिष्ट का झुकाव अध्यात्म की ओर बढ़ा। युवावस्था में उन्होंने हिमालय, कैलाश मानसरोवर, बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री जैसे तीर्थों की यात्राएं कीं। 1940 में बंगाल यात्रा के दौरान उनकी मुलाकात गोरखनाथ मठ के तत्कालीन पीठाधीश्वर महंत दिग्विजयनाथ से हुई। यहीं से उनके जीवन की दिशा बदल गई। 8 फरवरी 1942 को महज 23 वर्ष की आयु में उन्हें दिग्विजयनाथ ने अपना उत्तराधिकारी घोषित किया और उनका नाम ‘अवैद्यनाथ’ रखा। 1969 में जब गुरुदेव दिग्विजयनाथ ब्रह्मलीन हुए तो वह गोरक्षपीठ के पूर्ण पीठाधीश्वर बने।
अवैद्यनाथ का व्यक्तित्व केवल धार्मिक नेतृत्व तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने आध्यात्मिकता को समाज सुधार और राष्ट्रहित से जोड़ा। उनका मानना था कि धर्म केवल पूजा-पाठ का विषय नहीं बल्कि समाज को संगठित और जागृत करने का माध्यम है। हिंदू समाज में व्याप्त छुआछूत और जातिगत भेदभाव को समाप्त करने के लिए उन्होंने अभियान चलाया। 1980 के दशक में तमिलनाडु के मीनाक्षीपुरम में हरिजनों के सामूहिक धर्मांतरण की घटना ने उन्हें गहराई से झकझोर दिया। इसके बाद उन्होंने सामाजिक समरसता और हिंदू एकता को अपना प्रमुख लक्ष्य बना लिया। वे कहते थे कि हिंदू समाज की सबसे बड़ी शक्ति उसकी एकता है और सबसे बड़ी कमजोरी उसका जातिगत विभाजन।
New Delhi: राजनीति में छोड़ी अमिट छाप
New Delhi: राम जन्मभूमि आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका
राम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी भूमिका भारतीय राजनीति और हिंदू आंदोलन के इतिहास में विशेष महत्व रखती है। 1984 में वे श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति यज्ञ समिति के अध्यक्ष बने और उन्होंने देशभर के विभिन्न अखाड़ों, संप्रदायों और धर्माचार्यों को एक मंच पर लाने का काम किया। 1990 के दशक में जब राम मंदिर आंदोलन अपने चरम पर था, तब महंत अवैद्यनाथ आंदोलन के प्रमुख स्तंभ बनकर उभरे। 1990 में कारसेवा के दौरान विवादित ढांचे पर पूजा का आयोजन उनके अडिग संकल्प का प्रतीक माना गया। उनका स्पष्ट कहना था कि राम मंदिर निर्माण तक वे चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने इस आंदोलन को केवल धार्मिक नहीं बल्कि सांस्कृतिक अस्मिता के संघर्ष के रूप में देखा।
महंत अवैद्यनाथ ने गोरखनाथ मठ को धार्मिक गतिविधियों का केंद्र बनाने के साथ-साथ उसे शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा का बड़ा संस्थान बनाया। वे महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष रहे और योगवाणी मासिक पत्रिका के संपादक के रूप में वैचारिक लेखन को दिशा दी। पूर्वांचल के गरीब और वंचित वर्गों तक शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में उनका बड़ा योगदान माना जाता है।
New Delhi: प्रखर उत्तराधिकारी योगी आदित्यनाथ
12 सितंबर 2014 को गोरखपुर में महंत अवैद्यनाथ का निधन हो गया। नाथ परंपरा के अनुसार उन्हें पद्मासन मुद्रा में समाधि दी गई। हालांकि उनका जीवन आज भी गोरक्षपीठ की परंपरा, हिंदुत्व की वैचारिक धारा और सामाजिक समरसता के अभियानों में जीवंत दिखाई देता है।ये भी पढ़ें..कांग्रेस केरल से छूटी तो कर्नाटक में अटकी, मुख्यमंत्री पद के लिए घमासान








