Breaking News
Home » बिहार » निशांत कुमार नए सरकारी आवास में हुए शिफ्ट, उपमुख्यमंत्री का रहा है यह प्रतिष्ठित बंगला

निशांत कुमार नए सरकारी आवास में हुए शिफ्ट, उपमुख्यमंत्री का रहा है यह प्रतिष्ठित बंगला

Nishant kumar: बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और जेडीयू नेता निशांत कुमार सोमवार को राजधानी पटना के 5, देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी आवास में शिफ्ट हो गए। भवन निर्माण विभाग की ओर से हाल ही में उन्हें यह बंगला आवंटित किया गया था। नए आवास में गृह प्रवेश के साथ ही राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं, क्योंकि यह बंगला लंबे समय से उपमुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास के तौर पर जाना जाता रहा है।

गृह प्रवेश में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

निशांत कुमार ने बताया कि नए आवास में गृह प्रवेश के अवसर पर सत्यनारायण भगवान की पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके पिता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। पूजा के बाद उन्होंने आधिकारिक रूप से नए सरकारी आवास में प्रवेश किया।

Nishant kumar: राजनीतिक रूप से खास माना जाता है यह बंगला

5, देशरत्न मार्ग स्थित यह सरकारी आवास बिहार की राजनीति में खास महत्व रखता है। इससे पहले यह बंगला तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास था। वहीं, राजद नेता तेजस्वी यादव भी उपमुख्यमंत्री रहते हुए इसी आवास में रह चुके हैं। ऐसे में निशांत कुमार का यहां शिफ्ट होना राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है।

स्वास्थ्य मंत्री बनकर राजनीति में रखा कदम

Nishant kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। लंबे समय तक उन्हें राजनीति से दूर और सादगीपूर्ण जीवन जीने वाला माना जाता था। हालांकि अब उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के रूप में सक्रिय राजनीति में औपचारिक एंट्री कर ली है। दिलचस्प बात यह है कि शुरुआत में उन्होंने मंत्री पद लेने से इनकार किया था। उनका कहना था कि वे पहले पार्टी के एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। लेकिन बाद में उन्होंने जिम्मेदारी स्वीकार की और अब बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री के रूप में काम कर रहे हैं।

 

 

ये भी पढ़े: दिल्ली में नई EV पॉलिसी 2026 को मंजूरी, इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर टैक्स छूट और सब्सिडी का बड़ा फायदा