Nishant Kumar Statement: बिहार में नई सरकार का गठन हो गया है। सम्राट चौधरी ने राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र यादव ने डिप्टी मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। लेकिन सवाल यह उठने लगे की आखिर अब निशांत कुमार का क्या ? जिनकी पहले मुख्यमंत्री बनने की फिर बाद में उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने की अटकले तेज हुई पर अंततः उनके हाथ कुछ नहीं लगा। चलिए आगे जानते है कि उन्होंने इस पर क्या प्रतिक्रिया दी ।
निशांत कुमार पर अटकलें तो खत्म पर आगे क्या ?
नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद उनके बेटे निशांत कुमार के डिप्टी सीएम बनने की चर्चा तेज थी, लेकिन शपथ ग्रहण में उनका नाम शामिल नहीं हुआ। जिससे यह सवाल उठने लगे की आखिर निशांत को बिहार की राजनीति में क्या मिलेगा ?
Nishant Kumar Statement: निशांत का बयान जो रहा सुर्ख़ियों में
शपथ के बाद निशांत कुमार अपने पिता नीतीश कुमार के साथ दफ्तर पहुंचे और मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य जेडीयू को मजबूत करना है और नीतीश कुमार के 20 साल के काम को जनता तक पहुंचाना है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे अपने पिता के अधूरे सपनों को पूरा करने की कोशिश करेंगे।
Nishant Kumar Statement: समर्थकों का उत्साह
निशांत कुमार के दफ्तर पहुंचने पर समर्थकों ने ‘निशांत बाबू जिंदाबाद’ और ‘हमारा नेता कैसा हो, निशांत भैया जैसा हो’ जैसे नारे भी लगाए। पर उस दौरान भी निशांत के चहरे पर मायूसी छाई रही।
शपथ समारोह में नहीं पहुंचे थे निशांत
गौरतलब है कि 15 अप्रैल को हुए शपथ ग्रहण समारोह में निशांत कुमार मौजूद नहीं थे, जबकि नीतीश कुमार कार्यक्रम में शामिल हुए थे। अब इसका सटीक जबाब तो खुद निशांत ही दे सकते है पर कयास लगाये जा रहे है की वे अब पार्टी में पूरी तरह सक्रिय होकर उसे आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे ।
यह भी पढे़ : ईरान-अमेरिका टकराव तेज: 10 जहाज लौटाए, खाड़ी में व्यापार रोकने की चेतावनी








