Home » राष्ट्रीय » बिहार: 16 जनवरी से ‘समृद्धि यात्रा’ पर निकलेंगे सीएम नीतीश कुमार

बिहार: 16 जनवरी से ‘समृद्धि यात्रा’ पर निकलेंगे सीएम नीतीश कुमार

Nitish Kumar:
Spread the love

Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 जनवरी से प्रदेशव्यापी दौरे पर निकलेंगे। इस यात्रा का नाम ‘समृद्धि यात्रा’ रखा गया है। यात्रा का उद्देश्य राज्य में संचालित विकास योजनाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करना और आम जनता से सीधे संवाद स्थापित करना है। मुख्यमंत्री सभी जिलों का दौरा कर योजनाओं के प्रभाव को करीब से देखेंगे।

उद्घाटन-शिलान्यास के साथ योजनाओं की समीक्षा

यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। साथ ही, ‘सात निश्चय’ के तहत चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की जाएगी। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने इस संबंध में सभी विभागों के प्रधान सचिवों और जिलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

Nitish Kumar: जनता से सीधे संवाद पर रहेगा फोकस

जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि यह यात्रा निजी या राजनीतिक हित के लिए नहीं, बल्कि बिहार को समृद्ध बनाने के उद्देश्य से की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनता की अदालत में जाकर लोगों से सीधा संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे। नीतीश कुमार इससे पहले जल-जीवन-हरियाली यात्रा, समाधान यात्रा और प्रगति यात्रा जैसी कई यात्राएं कर चुके हैं। समृद्धि यात्रा को भी राज्य के समग्र विकास और 2025-2030 के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें…आई-पैक छापेमारी पर सियासी घमासान, सुवेंदु अधिकारी का बड़ा हमला जानिए क्या बोले

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments