Noida: दिल्ली-एनसीआर में आज मंगलवार को हुई बारिश के कारण जगह-जगह जल भराव हो गया। समुचित निकासी के अभाव में सड़कें पानी से लबालब हो गई। इसके कारण लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतें हुई। बारिश के चलते नोएडा में Sector-16 Metro Station के पास मेट्रो पिलर के नीचे बना करीब 50 मीटर लंबा डिवाइडर भरभराकर गिर पड़ा।शुक्र है कि इस हादसे में जान-माल की कोई बड़ी हानि नहीं हुई, फिर भी एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है।
सड़क पर टूटकर गिरा डिवाइडर
बताया जाता है कि ज्यादा बारिश के कारण डिवाइडर के नीचे का हिस्सा दरक गया।इसके बाद डिवाइडर सड़क पर टूटकर गिर गया।
घटना के बाद पुलिस और दमकल के आला अधिकारी वहां पहुंचे। रास्ते पर ट्रैफिक को रोक दिया गया।जानकारी के अनुसार इस हादसे कोई हताहत नहीं हुआ है।अधिकारियों के मुताबिक जब ये हादसा हुआ उस वक्त वहां ज्यादा ट्रैफिक नहीं था, जिसके कारण ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। घटना के तुरंत बाद एसीपी, एसएचओ और नोएडा अथॉरिटी के अधिकारी वहां पहुंच गए।