Home » राष्ट्रीय » मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा मना रहे स्थापना दिवस, पीएम मोदी और अमित शाह का संदेश

मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा मना रहे स्थापना दिवस, पीएम मोदी और अमित शाह का संदेश

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों का स्थापना दिवस, पीएम मोदी का संदेश

Northeast Statehood Day: पूर्वोत्तर भारत के तीन राज्य-मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा—आज अपना राज्य स्थापना दिवस मना रहे हैं। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन राज्यों के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आशा जताई कि यहां के लोग अपने प्रयासों से जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ें और सफलता हासिल करें।

त्रिपुरा को पीएम मोदी की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर संदेश साझा करते हुए कहा कि,”त्रिपुरा की यात्रा परंपरा और आधुनिकता के एक उल्लेखनीय मिश्रण से चिह्नित है। राज्य ने विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व परिवर्तन देखे हैं और इसके लोग भारत के विकास पथ को गति दे रहे हैं। मैं कामना करता हूं कि आने वाले समय में त्रिपुरा में महत्वपूर्ण समृद्धि आए।”

Northeast Statehood Day: मणिपुर की संस्कृति और खेल प्रतिभा की सराहना

मणिपुर के राज्य स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने एक अलग संदेश में वहां के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि,”मैं राज्य की अपनी बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मणिपुर के लोग भारत की प्रगति में योगदान दे रहे हैं। खेल, संस्कृति और प्रकृति के प्रति इस राज्य का जुनून तारीफ के काबिल है। आने वाले समय में भी यह राज्य विकास के रास्ते पर आगे बढ़ता रहे।”

मेघालय की प्राकृतिक सुंदरता का उल्लेख

वहीं, मेघालय के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री ने राज्यवासियों को बधाई देते हुए कहा कि,”मैं मेघालय के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मेघालय के लोगों ने हमारे देश के विकास में मजबूत योगदान दिया है। राज्य की सांस्कृतिक जीवंतता और प्राकृतिक सुंदरता की हर जगह तारीफ होती है। भविष्य में मेघालय विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहे।”

अमित शाह ने बताया विकास की कहानी

इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी त्रिपुरा के लोगों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि,“विकास में नई ऊंचाइयों को छूते हुए त्रिपुरा ने आज खुद को भारत के विकास में एक गौरवशाली योगदानकर्ता के रूप में स्थापित किया है। कामना है कि मुख्यमंत्री माणिक साहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करते हुए आगे बढ़ते रहें।”

गृह मंत्री ने मणिपुर को समृद्ध संस्कृति और प्रतिभाशाली लोगों से भरा राज्य बताया। उन्होंने कहा कि मणिपुर हमेशा से देश के लिए गर्व का विषय रहा है और आने वाले समय में यह राज्य नई उपलब्धियां हासिल करेगा।

मेघालय के बारे में बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि यह राज्य जैव विविधता से भरपूर है और यहां विभिन्न संस्कृतियों और परंपराओं का सुंदर मेल देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि मेघालय भारत की एकता और भावना को मजबूती देता है और आशा जताई कि राज्य आगे भी विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments