Home » Foreign Affairs » ओमान के पास अमेरिकी कार्रवाई में 3 भारतीय नाविकों की मौत, भारत ने जताया कड़ा विरोध

ओमान के पास अमेरिकी कार्रवाई में 3 भारतीय नाविकों की मौत, भारत ने जताया कड़ा विरोध

Oman news: ओमान तट के पास हुए अमेरिकी सैन्य अभियान में तीन भारतीय नाविकों की मौत के बाद भारत और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio ने साफ कहा है कि ईरानी तेल के कथित अवैध परिवहन और अमेरिकी प्रतिबंधों के उल्लंघन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

रुबियो ने क्या कहा?

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के विदेश मंत्री S. Jaishankar से बातचीत के दौरान कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज क्षेत्र में सभी व्यावसायिक जहाजों को अमेरिकी सेना के निर्देशों का पालन करना होगा। उनका कहना था कि क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा बनाए रखने के लिए यह जरूरी है और प्रतिबंधों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Oman news: भारत ने दर्ज कराया कड़ा विरोध

भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि नागरिक और व्यावसायिक जहाजों पर इस तरह की घातक कार्रवाई स्वीकार नहीं की जा सकती। भारत ने अमेरिका के सामने अपने नागरिकों की सुरक्षा और जवाबदेही का मुद्दा मजबूती से उठाया है।

Oman news: तीन भारतीय नाविकों की गई जान

इस सप्ताह ओमान के पास तीन अलग-अलग जहाज अमेरिकी कार्रवाई की चपेट में आए, जिन पर भारतीय चालक दल मौजूद था। मारिवेक्स नामक जहाज पर 24 भारतीय सवार थे। जहाज को 8 जून को रोका गया, हालांकि सभी चालक दल के सदस्य सुरक्षित रहे। सेटेबेलो टैंकर पर 10 जून को हुई कार्रवाई में 24 में से 3 भारतीय नाविकों की मौत हो गई। जालवीर नामक जहाज पर भी अमेरिकी कार्रवाई हुई, जिसमें 20 भारतीय सवार थे।

भारत ने अमेरिकी अधिकारी को किया तलब

घटना के बाद भारत सरकार ने नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास के कार्यवाहक प्रमुख को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट कहा कि नागरिक जहाजों के खिलाफ सैन्य बल का इस्तेमाल गंभीर चिंता का विषय है और इस मामले में पूरी जवाबदेही तय होनी चाहिए।

क्या बढ़ सकता है भारत-अमेरिका तनाव?

Oman news: यह पहला मौका है जब भारत ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि ओमान के पास अमेरिकी कार्रवाई में भारतीय नागरिक प्रभावित हुए हैं और तीन लोगों की जान गई है। ऐसे में यह मामला दोनों देशों के रिश्तों में संवेदनशील मुद्दा बन सकता है। एक ओर अमेरिका ईरान से जुड़े तेल कारोबार पर दबाव बढ़ा रहा है, वहीं भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा और न्याय की मांग पर जोर दे रहा है।

 

 

ये भी पढ़े: नए सेना प्रमुख होंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ, 30 जून से संभालेंगे आर्मी चीफ की जिम्मेदारी