Home » Foreign Affairs » पाकिस्तान में बड़ा ट्रेन हादसा: तेजगाम एक्सप्रेस के 7 डिब्बे पटरी से उतरे, 25 घायल

पाकिस्तान में बड़ा ट्रेन हादसा: तेजगाम एक्सप्रेस के 7 डिब्बे पटरी से उतरे, 25 घायल

Spread the love

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक बड़ा रेल हादसा सामने आया है। लाहौर से कराची जा रही तेजगाम एक्सप्रेस के सात डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए, जिससे करीब 25 यात्री घायल हो गए। राहत की बात ये है कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।

कैसे हुआ हादसा?

यह दुर्घटना लाहौर से लगभग 400 किलोमीटर दूर लोधरान के पास हुई। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के पीछे मानवीय गलती और तकनीकी खराबी दोनों की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद प्रभावित ट्रैक पर ट्रेन संचालन को तुरंत रोक दिया गया।

Pakistan: रात 9:30 बजे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, तेजगाम एक्सप्रेस मंगलवार शाम लाहौर से रवाना हुई थी। रात करीब 9:30 बजे जब ट्रेन बहावलपुर-लोधरान सेक्शन में आदम वहान रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, तभी उसके सात डिब्बे पटरी से उतर गए। कुछ यात्री बोगियों में फंस गए थे, जिन्हें रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला।

Pakistan: रेस्क्यू ऑपरेशन और घायलों का इलाज

रेस्क्यू 1122 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। अधिकारियों के अनुसार, घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ट्रेन दो हिस्सों में बंटी

Pakistan: रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हादसे के दौरान बोगियों को जोड़ने वाला कपलर टूट गया, जिससे ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। इंजन से जुड़े सात डिब्बे पटरी से उतर गए। फिलहाल ट्रैक की मरम्मत का काम जारी है और हादसे की जांच की जा रही है।

 

ये भी पढ़ें: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को यौन उत्पीड़न मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments