Home » लाइफस्टाइल » क्या आपका बच्चा सिर्फ डांटने पर ही बात मानता है? एक्सपर्ट ने बताई इसकी असली वजह

क्या आपका बच्चा सिर्फ डांटने पर ही बात मानता है? एक्सपर्ट ने बताई इसकी असली वजह

Parenting Tips:

Parenting Tips: कई माता-पिता शिकायत करते हैं कि उनका बच्चा सामान्य तरीके से कही गई बात को नजरअंदाज कर देता है, लेकिन जैसे ही आवाज ऊंची होती है, वह तुरंत सुनने लगता है। चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट डॉ. खुशबू मोध के मुताबिक, इसकी वजह अक्सर बच्चों की नहीं बल्कि पैरेंटिंग का एक पैटर्न होता है।

Parenting Tips: बार-बार दोहराने से बनती है यह आदत-

डॉ. मोध बताती हैं कि जब माता-पिता बिना कोई एक्शन लिए एक ही बात कई बार दोहराते हैं, तो बच्चे का दिमाग उसे गंभीरता से लेना बंद कर देता है। धीरे-धीरे उसे लगने लगता है कि असली निर्देश तभी होगा, जब माता-पिता चिल्लाएंगे। ऐसे में ऊंची आवाज ही उसके लिए “कमांड” बन जाती है।

Parenting Tips: कैसे करें बच्चे से सही तरीके से बात-

एक्सपर्ट का कहना है कि बार-बार बोलने की बजाय बच्चे से जुड़कर बात करें। उसके पास जाएं, कंधे पर हाथ रखें, आंखों में देखकर शांत तरीके से अपनी बात कहें। कई बार आपकी मौजूदगी और व्यवहार, शब्दों से ज्यादा असर करते हैं।

सिर्फ बोलें नहीं, एक्शन भी लें-

अगर आपने बच्चे से टीवी बंद करने के लिए कहा है और वह 10 सेकंड तक प्रतिक्रिया नहीं देता, तो दोबारा दूर से चिल्लाने की बजाय उसके पास जाएं। उसे शांत स्वर में बताएं कि अगर वह टीवी बंद नहीं करेगा, तो आपको खुद बंद करना पड़ेगा। इसके बाद अपनी बात पर अमल भी करें।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट-

डॉ. खुशबू मोध के अनुसार, लगातार बिना एक्शन के निर्देश देने से बच्चे का नर्वस सिस्टम यह सीख लेता है कि सामान्य आवाज का कोई खास महत्व नहीं है। इसलिए शांत रहें, बच्चे से जुड़कर बात करें और जरूरत पड़ने पर तुरंत एक्शन लें। इससे बच्चा बिना डांट या चिल्लाहट के भी आपकी बात सुनना सीख सकता है

यह भी पढ़े- ओमान के पास समंदर में तेल टैंकरों पर मिसाइल हमला, एक नाविक की मौत; होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव

Written By- MANSI SHARMA